बिहार यूनिवर्सिटी के LS कॉलेज के NCC कैडेट ने फायरिंग और शारीरिक संतुलन बनाने का किया अभ्यास

BRABU NCC : बिहार यूनिवर्सिटी के एलएस कॉलेज में 32 बिहार बटालियन मुजफ्फरपुर एनसीसी के तत्वावधान में संचालित हो रही सीएटीसी-XI के दूसरे दिन शुक्रवार को कैडेटों ने योगाभ्यास से दिन की शुरुआत की। इसके बाद चक्कर मैदान स्थित फायरिंग रेंज पर फायरिंग का अभ्यास किया।

11 बजे तक फायरिंग का अभ्यास कराया गया

मौके पर 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के सीओ लेफ्ट. कर्नल अशोक कुमार सिंह ने कैडेटों को फायरिंग कैसे करें, इस दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी होती हैं उसकी जानकारी दी। सुबह सात से लेकर 11 बजे तक फायरिंग का अभ्यास कराया गया।

पहली बार कई कैडेट ने अपना संतुलन खोया

फायरिंग अभ्यास के बाद कैडेट को शारीरिक संतुलन बनाए रखने की जानकारी एनसीसी अधिकारी और पदाधिकारियों ने दी। साथ ही जीग-जैग पर कैडेट को चलवाकर अभ्यास कराया गया। पहली बार कई कैडेट ने अपना संतुलन खोया।

यह जानकारी 32 बिहार बटालियन एनसीसी के सीओ ने दी

एनसीसी पदाधिकारी के टिप्स के बाद वे संतुलन बनाकर आगे बढ़े और उसे पार किया। इसके अलावा ऊंची कूद का भी अभ्यास कराया गया। पूरी तैयारी एनसीसी के अधिकारी और पदाधिकारी की देखरेख में हुई है। दोपहर बाद चक्कर मैदान में ही कैडेटों को एनसीसी विषय की जानकारी दी गई। यह जानकारी 32 बिहार बटालियन एनसीसी के सीओ ने दी।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here