बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: स्नातक सत्र 2022-25 के छात्रों का अटक जाएगा रजिस्ट्रेशन, 3 हजार छात्रों का यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड से नाम गायब, यहां जाने क्या पूरा मामला

On: January 4, 2023 4:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी के करीब तीन हजार विद्यार्थी कॉलेज में नामांकन देने के बाद विवि के रिकॉर्ड से गायब हो गए हैं। इन छात्रों ने ऑन स्पॉट राउंड के तहत कॉलेजों में दाखिला लिया था।

कॉलेजों ने अपने यहां इन विद्यार्थियों का दाखिला तो ले लिया। लेकिन, इनके दाखिले को यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर अपडेट नहीं किया। इससे इनके नाम यूनिवर्सिटी की साइट पर नजर नहीं आ रहे हैं।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर। 

विद्यार्थियों के एडमिशन को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया

इसकी जानकारी होने पर विवि में एडमिशन लेने वाली इकाई यूएमआईएस ने छानबीन की तो आठ ऐसे कॉलेज सामने आए जिन्होंने विद्यार्थियों के एडमिशन को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया था।

यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया

इन कॉलेजों को नोटिस देकर विद्यार्थियों के दाखिले को पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया। बीआरएबीयू के यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि इन कॉलेजों को एडमिशन को अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। एक हफ्ते में जिन छात्रों के नाम पोर्टल पर नहीं डाला जाएगा उनका एडमिशन मान्य नहीं होगा। बताया कि आरडीएस और एलएस कॉलेज भी विद्यार्थियों नाम पोर्टल पर अपडेट करना भूले गए हैं।

नाम नहीं चढ़ने से अटक जाएगा रजिस्ट्रेशन 

यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर विद्यार्थियों का एडमिशन अपडेट नहीं होने से उनका रजिस्ट्रेशन अटक जाएगा। यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों ने बताया कि जब तक यूनिवर्सिटी के पास विद्यार्थियों के एडमिशन की सूचना नहीं आएगी उसे वैध नहीं माना जायेगा।

ये भी पढ़ें BRABU UG ADMISSION: बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक में नामांकन का रिकॉर्ड टूटा, इस साल बढ़े 20 हजार छात्र, जानें कब शुरू होगी इन छात्रों की परीक्षा

पिछले वर्ष भी कई विद्यार्थियों का एडमिशन कॉलेजों के पोर्टल पर नाम नहीं चढ़ने से अटक गया था। बाद में छात्रों के एडमिशन पोर्टल पर डाला गया जिसके बाद उनका दाखिला वैध हुआ। कॉलेजों को निर्देश दिया गया था कि वह एडमिशन के साथ ही विद्यार्थियों के नाम यूनिवर्सिटी पोर्टल पर डाल दें, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

सब्सिडियरी विषय में गड़बड़ी

UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया कि कॉलेजों ने कई छात्रों के ऑनर्स के साथ सब्सिडियरी का कॉम्बिनेशन को गलत कर दिया है। इसे भी ठीक किया जाना है।

हमलोगों ने एक हफ्ते का समय कॉलेजों को दिया है। वह इन सब गड़बड़ियों को ठीक कर उसे यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। कॉलेजों की ओर से विषय सही नहीं होने पर यूनिवर्सिटी से इसे ठीक करने में काफी परेशानी होगी।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now