Mukhymantri Kanya Uthan Yojna Graduation Pass: बिहार यूनिवर्सिटी की 85 हजार छात्राओं को मिलेगी कन्या उत्थान की राशि, यहां पढ़ें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया…

Mukhymantri Kanya Uthan Yojna Graduation Pass update 2025: बिहार सरकार की ओर से आधार वेरिफिकेशन के बाद राज्य में स्नातक उत्तीर्ण 4.71 लाख छात्राओं को जल्द ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 50-50 हजार रुपए मिलेंगे। दिसंबर 2024 तक जारी रिजल्ट के आधार पर उत्तीर्ण छात्राओं का नाम विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

पेंडिंग रिजल्ट वालों को पोर्टल खुलने का है इंतजार :

इसमें सबसे अधिक 85058 छात्राएं बिहार विश्वविद्यालय की है। आधार वेरिफिकेशन के बाद पोर्टल खुलेगा, तो छात्राओं को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद राशि सीधे उनके खाते में जाएगी।

विभाग के पोर्टल पर बिहार यूनिवर्सिटी सहित सभी विश्वविद्यालयों की 4.71 लाख छात्राओं का रिजल्ट अपलोड किया गया है। विभाग ने इस साल जनवरी तक पोर्टल खोला था। उस समय तक जिन छात्राओं का रिजल्ट क्लियर हो गया था, उनका नाम अपलोड कर दिया गया।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

वहीं हजारों छात्रों का रिजल्ट अब भी पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। उस समय रिजल्ट पेंडिंग था। पिछले साल दिसंबर में विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-24 का फाइनल रिजल्ट जारी किया।

हालांकि इससे पहले के सत्र की तमाम छात्राओं का नाम भी पोर्टल पर नहीं है। 4 महीने से पोर्टल बंद है। छात्राएं कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक चक्कर लगा रही है। रोजाना दो-चार छात्रा या अभिभावक विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं।

साइबर कैफे संचालक पोर्टल पर नाम अपलोड कराने के लिए 5-5 हजार रुपए मांग रहा :

गुरुवार को बेतिया से 3 छात्राएं अपने अभिभावकों को लेकर आई थी। बताया कि सत्र 2021-24 में स्नातक उत्तीर्ण की है। उनका रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। कॉलेज से कोई जानकारी नहीं मिली, तो विश्वविद्यालय आई है।

उनका कहना था कि एक साइबर कैफे संचालक पोर्टल पर नाम अपलोड कराने के लिए 5-5 हजार रुपए मांग रहा है। विश्वविद्यालय में उन्हें बताया गया कि पोर्टल खुलने के बाद उनका रिजल्ट अपलोड होगा। उधर, छात्राओं की परेशानी को देखकर बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟