बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

पीजी में आवेदन का आज अंतिम मौका,20 जून को विवि की ओर से सभी विषयों के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी

On: June 15, 2021 3:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पीजी में एडमिशन के लिए मंगलवार को आवेदन का आखिरी दिन है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सत्र 2020-22 में एडमिशन के लिए 15 जून तक आवेदन का समय है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। 20 जून को विवि की ओर से सभी विषयों के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 21 जून से पीजी विभागों व कॉलेजों में छात्र नामांकन कराएंगे।

बता दें कि मैथ व फिजिक्स का कटऑफ काफी ऊपर जाएगा। हालांकि, सबसे अधिक आवेदन इतिहास विषय के लिए आया है। कॉमर्स के छात्रों को एडमिशन के लिए मशक्कत करनी होगी।

बता दें कि विवि में पीजी के लिए कुल 5350 सीटें निर्धारित हैं। इसके लिए करीब 17 हजार आवेदन आए हैं। विवि की ओर से सीटें खाली रहने पर तीन बार तक मेटर लिस्ट जारी की जाएगी। यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ.ललन कुमार झा ने कहा कि मंगलवार की रात 12 बजे पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now