बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक पार्ट वन परीक्षा फॉर्म के सत्यापन के नाम पर हुई खानापूर्ति, अब होगी जांच

On: October 10, 2021 8:05 AM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म के वेरिफिकेशन के नाम पर हो रही खानापूर्ति की जांच होगी। विवि ने वेरिफिकेशन करने वाले शिक्षकों के नाम व भुगतान की जानकारी लेने की तैयारी शुरू कर दी है। स्नातक पार्ट वन सत्र 2019-22 की परीक्षा में एडमिट कार्ड को लेकर विवि प्रशासन की काफी फजीहत हुई है। तीन-तीन बार एडमिट कार्ड बदलने पड़े। इससे छात्रों को तो परेशानी हुई ही विवि परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।

तीसरी बार जारी एडमिट कार्ड में भी त्रुटि रह गई

तीसरी बार जारी एडमिट कार्ड में भी त्रुटि रह गई है। जब सारे प्रयास विफल हो गए तो परीक्षा विभाग ने गड़बड़ी रहने के बाद भी परीक्षा लेने का निर्देश दे दिया। इससे काफी संख्या में रिजल्ट पेंडिंग होने की आशंका है। परीक्षा विभाग के अनुसार, जब इन त्रुटियों के पीछे के कारणों की पड़ताल की गई तो पता चला कि कई छात्रों ने ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान खुद ही रोल व रजिस्ट्रेशन नंबर, विषय सहित अन्य जानकारियां गलत भर दी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना समेत विभिन्न योजनाओं के तहत छात्राओं के लिए ₹9.47 अरब रुपये की राशि जारी

कॉलेज को साइट पर अपने कॉलेज के छात्र के नाम दिखने लगते

पोर्टल पर फॉर्म भरने के बाद छात्र जब कॉलेज का नाम देता है तो संबंधित कॉलेज को साइट पर अपने कॉलेज के छात्र के नाम दिखने लगते हैं। इसे कॉलेज को वेरिफिकेशन कर ही विवि को भेजना है। वेरिफिकेशन के लिए मानदेय का भुगतान विवि करता है। परीक्षा विभाग अब इसी की जानकारी लेने में जुट गया है। इसे लेकर कॉलेज प्रशासन में खलबली मची है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

BSEB Scholarship : इंटर 2021 पास छात्रों का स्कॉलरशिप लिस्ट जारी, इस लिस्ट में आये छात्रो को मिलेगी छात्रवृत्ति, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now