बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

27 करोड़ 90 लाख रुपए मिले, पर 3 कॉलेज के शिक्षकों को ही भुगतान

On: May 3, 2021 3:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी – 17 डिग्री कॉलेजों में 10 कॉलेजों के लिए आई राशि विवि में पड़ी है , (payment to the teachers)

बिहार विवि के संबद्ध डिग्री कॉलेजों को राशि आने के बाद भी भुगतान नहीं हो पा रहा। इससे शिक्षकों में भारी आक्रोश है। सरकार से आई राशि विवि के खजाने में पड़ी है, लेकिन कोरोना संकट के दौर में शिक्षक कर्मचारी राशि के इंतजार में बैठे हैं।

सरकार ने जांच के बाद विवि के 17 डिग्री कॉलेजों में से 11 कॉलेजों के लिए 2009-12 एवं 2010-13 के लिए राशि भेजी थी। करीब 28 करोड़ रुपए आए। इनमें से सिर्फ 3 कॉलेजों को ही विवि प्रशासन भुगतान कर सका है। 8 कॉलेज के सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी इससे वंचित हैं।

6 कॉलेजों की छात्रों की उत्तीर्णता के आधार पर अनुदान राशि तो जांच में ही अटक गई है। शिक्षक नेता डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने कहा, विवि प्रशासन कोरोना के दौर में मानवता के आधार पर भी आई राशि को जल्द से जल्द विमुक्त करे, ताकि शिक्षकों को राहत मिले संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षकों को स्नातक छात्रों के उत्तीर्ण होने के आधार पर अनुदान राशि दी जाती है।

वह भी 2009 से ही बकाया है। सीनेटर डॉ. सत्येंद्र टुनटुन ने कहा कि विवि को राशि आई है तो शिक्षकों को जारी हो। पहले सरकार स्तर पर अब विवि स्तर पर जांच के नाम पर राशि रोके रखना अन्याय है। कुलसचिव डॉ. आरके ठाकुर ने कहा, गाइडलाइन के तहत जांच कर भुगतान किया जा रहा है।

इन कॉलेजों को भुगतान

एनएन कॉलेज सिंघाड़ा, जेएलएनएम कॉलेज सुरसंड नवाही सीतामढ़ी, एबीएस कॉलेज लालगंज।

इनकी राशि विवि में रुकी है

■ अक्षयवट कॉलेज महुआ, बीपीएस

कॉलेज देसरी। . पीयूपी कॉलेज मोतिहारी, एमएनएम
कॉलेज बेतिया।

• बीबीएन कॉलेज बगहा, आरएसएस
कॉलेज चोंचहा।

• जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय, यमुना
कार्यों कॉलेज

इनकी जांच अटकी है


एसएनएस कॉलेज मुजफ्फरपुर, एसएनएस कॉलेज हाजीपुर, पीआरडी कॉलेज बैरगनिया, इस्लामिया डिग्री कॉलेज मुजफ्फरपुर, पंडित उमाशंकर महिला महाविद्यालय बगहा, जीएमएसपी कॉलेज बगहा। payment to the teachers

Telegram group – Click here

Facebook group – Click here

University information- Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य