बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: शैक्षणिक सत्र सुधारने के लिए अगले 6 महीने में 5 लाख छात्रों की होगी परीक्षा, यहाँ जाने कौन-कौन सी है परीक्षा, तैयारी शुरू, जाने डिटेल्स

On: June 10, 2022 11:47 PM
Follow Us:
BRA BRABU BIHAR UNIVERSITY
---Advertisement---

BRABU Exam 2022 Update : बिहार यूनिवर्सिटी शैक्षणिक सत्र सुधारने के लिए अगले छह महीने में पांच लाख छात्रों की परीक्षा लेगा। सत्र नियमित करने के लिए विवि के परीक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

जून के अंतिम सप्ताह में सत्र 2019-22 की पार्ट-2 की परीक्षा

परीक्षा विभाग में जून के अंतिम सप्ताह में सत्र 2019-22 की पार्ट-2 की परीक्षा और उसके बाद इसी सत्र की पार्ट-3 की परीक्षा लेगा। पार्ट-2 में एक लाख छात्र हैं। इसके अलावा पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा की तारीख भी जारी की जा चुकी है।

सत्र 2020-23 के छात्रों के पार्ट-2 की परीक्षा भी इसी वर्ष ली जाएगी

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि एमएड, बीएड और बीपीएड की परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तारीख जल्द जारी की जाएगी। इसके अलावा सत्र 2020-23 के छात्रों के पार्ट-2 की परीक्षा भी इसी वर्ष ली जाएगी। सत्र 2020-23 के पार्ट-1 की परीक्षा यूनिवर्सिटी ने पहले ही ले ली है।

BRABU PG EXAM 2020-22 : PG फर्स्ट सेमस्टर की परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग, यहाँ जाने क्या है वजह

कॉपियों का जल्द मूल्यांकन कराने की कोशिश भी होगी

बिहार यूनिवर्सिटी ने दिसंबर तक सत्र नियमित करने का लक्ष्य तैयार किया है। लगातार परीक्षा लेने के लिए यूनिवर्सिटी ने योजना भी तैयार कर ली है। पार्ट-2 की परीक्षा के लिए 35 केंद्र बनाए जाएंगे।

पीजी की परीक्षा के लिए परीक्षा हॉल को केंद्र बनाया गया

पीजी की परीक्षा के लिए परीक्षा हॉल को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षाओं के साथ समय पर रिजल्ट जारी करने के लिए भी कॉपियों का जल्द मूल्यांकन कराने की कोशिश भी होगी।

बिहार यूनिवर्सिटी परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करें

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU : राजभवन ने स्नातक सत्र 2018-21 पार्ट – 3 की कॉपी का फिर से जांच का दिया निर्देश, यहाँ जाने क्या मामला

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now