बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी मे छह जिले के चार लाख छात्रों का भविष्य अधर में लटका, परीक्षा और परिणाम में उलझे विश्वविद्यालय के लाखों छात्र

On: October 2, 2021 8:06 AM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के ‘चक्रव्यूह’ में मुजफ्फरपुर सहित छह जिलों के चार लाख से अधिक छात्र फंसे हैं, पढ़ाई, परीक्षा और परिणाम बेपटरी हो चुकी है. एकेडमिक व एग्जामिनेशन कैलेंडर को पटरी पर लाने की कवायद चल रही है, लेकिन कोई न कोई मामला अटक जा रहा है.

छात्रों का कहना है कि स्नातक व पीजी का सत्र लॉकडाउन के साथ ही विवि प्रशासन की उदासीनता के कारण भी प्रभावित हो रहा है. स्नातक के वर्तमान सत्र में अभी नामांकन की प्रक्रिया चल तो दो सत्र के छात्रों को पार्ट वन की परीक्षा का इंतजार है. वहीं, पीजी का सत्र एक साल देर से चल रहा है. साथ ही वोकेशनल व प्रोफेशनल कोर्स में भी हजारों छात्र-छात्राओं ने विभिन्न जिलों में नामांकन लिया है. मुजफ्फरपुर सहित वैशाली, शिवहर सीतामढ़ी, मोतिहारी व बेतिया के छात्र बिहार विवि के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में पढ़ते हैं.

एजेंसी पर पौने तीन करोड़ खर्च, फिर भी जारी हो रहा गलत एडमिट कार्ड

स्नातक पार्ट वन की दो साल बाद होगी परीक्षा स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट वन की परीक्षा दो साल बाद चार अक्टूबर से शुरू होगी. यह परीक्षा पिछले साल ही होनी थी. इस साल अप्रैल में परीक्षा कराने की तैयारी थी, तबतक लॉकडाउन लग गया. हालांकि शेड्यूल जारी होने के बाद भी तैयारी पूरी नहीं होने के कारण एक वतीन अक्टूबर की परीक्षा रद्द कर दी गयी है. वहीं, सत्र 2020-23 के पार्ट वन की परीक्षा दिसंबर या जनवरी तक जा सकती है, नवबर से पार्ट टू व थी की परीक्षा होगी, वहीं, वर्तमान सत्र यानी 2021-24 में एडमिशन की प्रक्रिया छह महीने से चल रही है. अभी सेकेंड मेरिट लिस्ट पर चार अक्टूबर तक एडमिशन होना है.

बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक पार्ट वन के एडमिट कार्ड में गलतियों के कारण आज और 3 अक्टूबर की परीक्षा स्थगित

पीजी का एक साल विलंब से चल रहा सत्र

पीजी का सत्र अनियमित है, अभी सत्र 2020-22 में एडमिशन हुआ है वह भी आठ विषयों में सीट खाली रह गयी है, जबकि विधि की ओर से तीन मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है, अब ऑनस्पॉट एडमिशन की सुविधा दी जा सकती है, वहीं, परीक्षा और परिणाम को लेकर छात्र परेशान है. इस साल फरवरी और मार्च में सत्र 2018-20 के सेकेंड व थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा ली गयी थी. सेकेंड सेमेस्टर का परिणाम अगस्त में जारी किया गया, जिसमें गड़बड़ी की शिकायत छात्रों ने की है, अबतक सुधार नहीं हुआ है, चाहीं छह महीने बाद भी थर्ड सेमेस्टर का परिणाम जारी नहीं हो सका है..

बिहार यूनिवर्सिटी के पीजी में रिक्त सीटों पर होगा ऑनस्पाट नामांकन, जाने कब से होगा ऑनस्पाट नामांकन

पीएचडी एडमिशन में भी आ रहीं रुकावटें

विश्वविद्यालय से पीएचडी करना भी कम चुनौती भरा काम नहीं है वर्ष 2019 के शोधार्थियों का अबतक पीजीआरसी नहीं हुआ है. वहीं, वर्ष 2020 का पीएचडी एडमिशन टेस्ट विवादों में है. एक महीने पहले विवि ने परिणाम जारी किया, जिस पर तमाम छात्रों ने आपत्ति की है. कुलपति ने हफ्ताभर पहले दूसरी एजेंसी से ओएमआर की जांच कराने का आश्वासन दिया है. अभी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. इसमें पखवारा भर का समय लग सकता है. वहीं, सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का इंतजार है पैट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्र संगठनों ने आंदोलन भी शुरू कर दिया है.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य