बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी में सिर्फ परीक्षा कराने के लिए बाहर से मंगाये जाते हैं केमिकल, अनदेखी से लैब में 50 लाख का सामान खराब

On: February 24, 2022 4:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी के पीजी लैबोरेट्री में 50 लाख के सामान देखरेख के अभाव में खराब हो गए हैं। लैबोरेट्री में टेक्निशियन के नहीं होने से लैब को चलाने वाला कोई नहीं है। विभागाध्यक्षों का कहना है कि कर्मियों के नहीं होने से सामान की देखरेख सही से नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि प्रैक्टिकल के सभी सामान खराब हो गए हैं।

परीक्षा के वक्त किसी तरह से प्रैक्टिकल कराया जाता

उधर, यूनिवर्सिटी ने लैब चलाने के लिए चार वर्षों से कंटीजेंसी भी नहीं दी है। पैसे नहीं मिलने से केमिकल खत्म हो गये हैं जिससे प्रैक्टिकल नहीं हो रहे हैं। परीक्षा के वक्त किसी तरह से प्रैक्टिकल कराया जाता है। उसके बाद प्रैक्टिकल कराने में दिक्कत होती है। बिहार विवि के रजिस्ट्रार प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने बताया लैबोरेट्री के सामान खरीदने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही लैब में सभी सामान आ जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

फिजिक्स विभाग में खराब हो गयी कई मशीनें :

फिजिक्स विभाग में कई मशीनें खराब हो गई हैं। विभाग में एक कारखाना था जिसमें छात्रों को प्रैक्टिकल सीखने के लिए लेंथ मशीन, बिल्डिंग मशीन के अलावा कई दूसरी मशीनें थीं। विभाग के अध्यक्ष प्रो. ललन कुमार झा ने बताया कि कारखाना की खिड़कियां चोर उखाड़ कर ले गये और मशीनें बंद-बंद खराब हो गईं। इसके अलावा फिजिक्स विभाग में लेजर मशीन, कई बैट्रियां खराब हो गयी हैं।

प्रैक्टिकल लैब में टेक्निशियन नहीं होने से नहीं हुई देखरेख लेबोरेट्री में केमिकल खत्म, छात्र नहीं कर पा रहे प्रैक्टिकल
भूगोल व होमसाइंस में भी प्रैक्टिकल नहीं

साइंस लैब के अलावा होम साइंस और भूगोल में भी प्रैक्टिकल बंद हैं। होम साइंस में सामान एक कमरे में लंबे अरसे से बंद होने से वह खराब हो गए हैं। इसके अलावा भूगोल विभाग में पिछले 16 वर्षों से प्रैक्टिकल नहीं हुआ है। टेक्निशियन के रिटायर होने के बाद प्रैक्टिकल का कमरा बंद है। विभाग में 15 लाख के प्रैक्टिकल के सामान रखे-रखे खराब हो गये हैं।

जूलॉजी में बंद है हिस्टोकेमेस्ट्री का प्रैक्टिकल

जूलॉजी विभाग में हिस्टोकेमेस्ट्री का प्रैक्टिल बंद है। इसके लिए केमिकल नहीं है। इसके अलावा डिसेक्शन के लिए स्टेन नहीं है। विभाग के अध्यक्ष प्रो. शिवानंद सिंह ने बताया कि लैब चलाने के लिए कर्मचारी नहीं होने से प्रैक्टिकल कराने में दिक्कत हो रही है। कई केमिकल खराब हैं इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है। छात्रों को भी इससे परेशानी हो रही है। केमिकल नहीं होने से कई पेपर में प्रैक्टिकल छात्र नहीं कर पाते हैं। जूलॉजी में प्रैक्टिकल बहुत महत्वपूण है। बॉटनी में भी केमिकल नहीं होने से प्रैक्टिकल नहीं हो पाते हैं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य