बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक एडमिशन मे सैकड़ों छात्रों ने दिया एक ही ईमेल आईडी,यूनिवर्सिटी ने दी चेतावनी ,जाने क्या है पुरा मामला-

On: April 18, 2021 6:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक एडमिशन के लिए भरे जा रहे। ऑनलाइन आवेदन में कई तरह की खामियां सामने आयीं हैं। पांच सौ से अधिक छात्रों ने एक ही तरह का अपना ईमेल आईडी दे दिया है। इसको लेकर विवि ने चेतावनी जारी की है।

विवि ने कहा कि ऐसा करने से छात्रों को नुकसान होगा। तमाम तरह की जानकारी उन्हें ईमेल पर भेजी जानी है । यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने कहा कि 40 से 50 की संख्या में ऐसे छात्र हैं जिनका एक ही तरह का ईमेल आडी है।

तीन से चार तरह के ऐसे ईमेल आईडी है जो पांच सौ से अधिक छात्रों के हैं। उन्होंने कहा कि साइबर कैफे से छात्र ऑनलाइन फॉर्म भर रहे हैं लेकिन उन्हें अपना ईमेल आईडी देना चाहिए। इससे उन्हें

दिक्कत हो सकती है। एडमिशन के लिए आगे आने वाले नोटिस से लेकर रजिस्ट्रेशन सहित तमाम जानकारी उसी ईमेले आईडी पर भेजा जाना है। छात्र का अपना ईमेल आईडी नहीं होगा तो उन्हें समय से जानकारी नहीं मिल जाएगी। हर काम के लिए कॉलेज जाकर पता करना होगा।

उन्होंने कहा कि इस बार ईमेल आईडी का पासवर्ड छात्र भूल भी जाते हैं तो उन्हें फॉरगेट पासवर्ड का ऑप्शन दिया गया है। पिछली बार यह सुविधा नहीं थी। साथ ही यह भी कहा गया है कि छात्र इंटर का सही मार्क्स भरे। छात्र जो मार्क्सशीट अपलोड कर रहे हैं उसमें आये अंक ही अप्लाई के दौरान दें।

48 घंटे में 3500 से अधिक आये आवेदन –

महज 48 घंटे में 3500 से अधिक छात्रों ने स्नातक के लिए आवेदन किया है । इस रफ्तार को स्नातक एडमिशन के लिए ठीक माना जा रहा है। कोऑर्डिनेटर ने कहा कि छात्रों को कॉलेज का विकल्प देने में भी सावधानी बरतें। प्रयास करें कि एक ही जिले के कॉलेजों का ऑप्शन दें। अगर छात्र अलग-अलग जिलों का ऑप्शन देंगे तो मेरिटलिस्ट में दूसरे जिले का कॉलेज आवंटन हो सकता है। बाद में कॉलेज में बदलाव नहीं किया जाएगा।

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now