बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

HAJIPUR: हथियारबंद तीन लुटेरों ने 15 मिनट में ज्वेलरी शॉप से 1 करोड़ के गहनों की लूट, ग्राहक बन दुकान में घुसे अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

On: October 24, 2021 11:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---

HAJIPUR: ग्राहक बनकर दुकान में घुसे हथियारबंद तीन लुटेरों ने 15 मिनट में करीब 10 लाख नकद और एक करोड़ के गहने लूट लिए। सरे शाम करीब पौने सात बजे शहर के व्यस्त इलाकों में से एक अनवरपुर चौक के नजदीक हुई इस लूट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एक करोड़ की लूट की सूचना पर पहुंचे एसपी ने दूकानदार से बातचीत की और आगे की कार्रवाई में जुट गए। 

मालिक का मोबाइल और सीसीटीवी का डीवीआर भी लेते गए

मास्क पहनकर दूकान में घुसे बेखौफ अपराधियों ने दूकान में घुसते ही आभूषण दुकान के मालिक को गन प्वाइंट पर लिया और 15 मिनट तक लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया। अपराधी जाते-जाते आभूषण दुकान के मालिक का मोबाइल और सीसीटीवी का डीवीआर भी लेते गए। घटना की गंभीरता को देख एसपी मनीष, सदर एसडीपीओ राघव दयाल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।

अनवरपुर चौक स्थित आदित्य ज्वेलर्स

बताया जाता है कि अनवरपुर चौक स्थित आदित्य ज्वेलर्स में हर दिन की तरह दुकानदार और स्टाफ बैठे हुए थे। तभी देर शाम करीब पौने सात बजे अचानक एक युवक मास्क लगाए घुसा और ज्वेलरी दिखाने की बात कही। इस पर दूकानदार ने कहा कि मास्क निकाल लीजिए। इसके बाद अचानक उस युवक ने पिस्टल निकाल लिया। इसी दौरान दो अन्य अपराधी भी मास्क लगाए ही घुसे और लूटपाट शुरू कर दी। अचानक लूटपाट होते देख दुकानदार और स्टाफ डर गए। दुकानदार ने बताया कि अपराधियों ने लगभग एक करोड़ से ज्यादा के स्वर्णाभूषण और लगभग 8 से 9 लाख रुपए नकद लूटा है।

गहनों और रुपयों की काउंटिंग के बाद ही सही जानकारी मिलेगी

HAJIPUR: दुकानदार ने बताया कि लुटेरे भागने के दौरान लौटे और मेरा मोबाइल और दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी लेकर भाग निकले। लूट की सूचना पर पहुंचे एसपी मनीष ने दुकानदार से बातचीत के बाद बताया कि हथियारबंद अपराधियों ने गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की है। कितने की लूट हुई है, इसके संबंध में अभी लिखित आवेदन नहीं मिला है। गहनों और रुपयों की काउंटिंग के बाद ही सही जानकारी मिलेगी।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की पूरी जानकारी ऐसे करें डाउनलोड

Bank Strike Postponed

Bank Strike Postponed: 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति; ग्राहकों को बड़ी राहत