बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

इंटर पास छात्र स्नातक नये सत्र (2021-24) में एडमिशन के लिए छह के बाद करे Apply

On: March 31, 2021 9:26 AM
Follow Us:
---Advertisement---

इंटर पास छात्रों के स्नातक में एडमिशन के लिए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय अगले आठ दिन में पोर्टल खोल देगा। विवि ऑनलाइन अप्लाई के लिए तैयारी में जुट गया है। हालांकि, पहले विवि सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहा था, लेकिन इसकी परीक्षा में देरी के कारण विवि ने अप्लाई के लिए पोर्टल खोलने का फैसला किया है।

विविसत्र 2021-24 के लिए छह अप्रैल से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है । बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट पिछले सप्ताह जारी किया है । इस बार एक लाख 42 हजार सीटों के लिए स्नातक में एडमिशन होगा। पिछली बार एक लाख सात हजार सीटों के आधार पर विवि ने नामांकन कराया था। इस बार कॉलेजों की संख्या बढ़ने और सीटों की संख्या में इजाफा होने से अधिक छात्रों को मौका मिलेगा। पिछले सत्र 74 कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन हुआ। इस बार विविने करीब तीन दर्जन नये कॉलेजों की संबद्धता के लिए सरकार से अनुशंसा की है। विवि की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सिंडिकेट वसीनेट की बैठक से पास कराया गया है । अब इसे राज्य सरकार को भेजा जाएगा। इन कॉलेजों को सरकार से संबद्धता मिलने पर नये सत्र में एडमिशन होगा । ऐसे में कॉलेजों की संख्या सौ के पार हो जाएगी।

विवि केयूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने कहा कि स्नातक पार्ट-वन के नये सत्र में एडमिशन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। छह अप्रैल के बाद अप्लाई के लिए पोर्टल खोला जाएगा। अप्रैल के अंत तक अप्लाई का मौका छात्रों को दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट आने के बाद इनपर विचार होगा। कॉलेजों में एडमिशन के लिए विवि की वेबसाइट पर छात्र सेंट्रलाइज ऑनलाइन अप्लाई करेंगे । विवि की ओर से सभी कॉलेजों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद कॉलेजों में एडमिशन होगा।

तैयारी जारी

छह जिलों में 1.42 लाख सीटों पर स्नातक में होना है नामांकन

नये कॉलेजों की संबद्धता के लिए सरकार से होगी अनुशंसा

74 कॉलेजों में पिछले सत्र में स्नातक में हुआ था एडमिशन, इस बार सौ हो सकती है संख्या

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now