बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी में फर्जीवाड़ा: जांच हुई तो खुलेगा बड़े रैकेट का राज

On: August 10, 2021 2:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विवि में कागजात में हेराफेरी कर सेवा अवधि बढ़ाने के मामले की जांच हुई, तो बड़े रैकेट का राज खुल सकता है, वैसे तो अभी छह कर्मचारियों का मामला ही सामने आया है, लेकिन जांच में उन्हें संरक्षण देने और कागजात बदलने में सहयोग करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं.

कई दिनों से इस बात की सुगबुगाहट चल रही

ऐसे में निशाने पर दोषी कर्मियों के अलावा अन्य लोग भी हैं. विवि के अंदरखाने में कई दिनों से इस बात की सुगबुगाहट चल रही थी, लेकिन सोमवार को मामला खुलने के बाद हलचल की स्थिति थी. देर शाम तक आधिकारिक तौर पर किसी तरह की जांच या कार्रवाई का आदेश नहीं हो सका.

13 03 2020 vc hanuman pd pandey 20106802 1

हालांकि कुलपति प्रो हनुमान प्रसाद पांडेय ने कहा है कि मामला सही पाये जाने पर दोषी कर्मचारी को सेवामुक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

बीएड प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों की फेस बायोमेट्रिक से हाजिरी, यहाँ जाने छात्र केंद्रों पर क्या लेकर जायेंगे

फार्मेसी की मान्यता पर खतरा

एमआईटी के फार्मेसी विभाग के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज में प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि फार्मेसी विभाग में शिक्षक नहीं हैं, इसलिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया कभी भी इसकी मान्यता रद्द कर सकती है।

छात्र छतीस कुमार समेत अन्य ने बताया कि फार्मेसी विभाग में सीट बढ़ाकर 60 कर दी गयी है लेकिन शिक्षक नहीं आये। पांच अतिथि शिक्षकों से ही काम चलाया जा रहा है। पहले फार्मेसी में 15 ही सीटें होती थीं।

शिक्षकों की कमी पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने कड़ा एतराज जताया है। काउंसिल ने पहले ही एमआइटी को तीन महीने का वक्त दिया था ताकि वह शिक्षकों की नियुक्ति कर सके

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी नामांकन में गड़बड़ी की होगी जांच

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य