बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

राज्य स्तरीय CET B. Ed नामांकन के लिए समय रहते चुन लें कॉलेज, दूसरा मौका नहीं, यहाँ से करे काउंसेलिंग

On: September 6, 2021 11:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---

राज्य स्तरीय बीएड नामांकन के लिए जिन छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे समय रहते कॉलेज का चयन कर लें, अन्यथा फिर उन्हें दूसरा मौका नहीं मिलेगा. 12 सितंबर तक च्वॉइस फिलिंग व रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है. अब तक करीब आठ हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. राज्य के 13 कुल 340 बीएड कॉलेजों के 36800 सीटों के लिए 1 लाख 12 हजार 146 छात्रों को कॉलेज चयन व रजिस्ट्रेशन करना है.

कॉलेज पसंद नहीं आये, तो स्लाइड का ऑप्शन: अभ्यर्थी अधिकतम 12 कॉलेजों का चयन कर सकेंगे. अभी के आंकड़े के अनुसार एक सीट पर तीन उम्मीदवार हैं, लेकिन यह फाइनल रजिस्ट्रेशन पर निर्भर करेगा संभव है आगे एक सीट पर दो उम्मीदवार भी रह सकते हैं.

सीटें खाली रहने पर छात्रों को दूसरी व तीसरी सूची में मौका मिलेगा

तीन लिस्ट के बाद स्पॉट राउंड तक छात्रों के पास नामांकन का मौका रहेगा. सीटें खाली रहने पर छात्रों को दूसरी व तीसरी सूची में मौका मिलेगा. इसके लिए छात्रों को पहले आवंटित कॉलेज के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर देना होगा और फिर वे अगली च्वॉइस के लिए स्लाइड कर सकते हैं.

वेबसाइट पर सभी कॉलेजों की लिस्ट अपलोड

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.bihar.cetbed-lnmu.in पर जाकर
ऑनलाइन काउंसेलिंग और कॉलेजों में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन व कॉलेज चयन कर सकेंगे. सभी विश्वविद्यालय के नाम के साथ उनके कॉलेजों की पूरी सूची अपलोड की गयी है. उसके साथ उनके प्राचार्य या संबंधित अधिकारी के नंबर भी जारी किये गये हैं.

  • 12 सितंबर च्वॉइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि.
  • अब तक करीब आठ हजार छात्रों ने कराया है रजिस्ट्रेशन.

19 से 25 सितंबर तक अभ्यर्थी आवंटित कॉलेज के लिए स्वीकृति देंगे

छात्र सीधा उनसे संपर्क कर कॉलेज की जानकारी भी ले सकते हैं. 18 सितंबर को वेबसाइट पर आवंटित कॉलेज का नाम जारी होगा. 19 से 25 सितंबर तक अभ्यर्थी आवंटित कॉलेज के लिए स्वीकृति देंगे तथा 3000 रुपये अंश शुल्क (सभी अभ्यर्थियों के लिए) ऑनलाइन ही जमा करेंगे. इसके बाद 22 से 29 सितंबर तक अभ्यर्थी आवंटित बीएड कॉलेज में जाकर पेपर सत्यापन और नामांकन करा सकेंगे.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य