बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU News : बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति, रजिस्ट्रार समेत चार पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला…?

On: October 6, 2023 6:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU News : उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. रेखा कुमारी के निर्देश पर बी आरएबीयू के कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, रजिस्ट्रार प्रो संजय कुमार, वित्त अधिकारी विनोद राय और वित्तीय सलाहकार जेपी शर्मा पर गुरुवार को बिहार यूनीवर्सिटी थाने में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक डॉ देवेंद्र प्रसाद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई गई।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!    

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

शिक्षक और कर्मी आज से करेंगे कामकाज ठप

वीसी और रजिस्ट्रार सहित अन्य पर एफआईआर के विरोध में विवि पीजी शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ शुक्रवार से आंदोलन करेगा।

आरडीडीई को 24 घंटे में इन सभी पर मामला दर्ज कराने का निर्देश

उच्च शिक्षा निदेशक ने आरडीडीई को 24 घंटे में इन सभी पर मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया था। विभाग ने वित्तीय अनियमितता और राज्य सरकार के पैसे का नियम के विरुद्ध खर्च के आरोप में मामला दर्ज कराने को कहा था। शिक्षा विभाग ने बीते दिनों ऑडिट टीम भेजकर विवि का ऑडिट कराया था।

इसमें कई गड़बड़ियां सामने आई थीं। आरडीडीई ने बताया कि विभाग के निर्देश पर एफआईआर कराई गई है। विवि थानाध्ययक्ष अरसद नोमान ने बताया कि आरडीडीई की लिखित शिकायत पर कुलपति, कुलसचिव, एफओ और एफए पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरडीडीई ने 55 पेज का आवेदन भी दिया है।

26 सितंबर को रजिस्ट्रार को भेजी गई थी चिट्टी

उच्च शिक्षा निदेशक ने बीते 26 सितंबर को बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर विवि में हुई गड़बड़ी के खिलाफ दोषियों पर तीन दिन में एफआईआर कराने का निर्देश दिया गया था।

इन गड़बड़ियों में बिना निविदा के 38 लाख की स्टेशनरी खरीदने, बिना क्रय समिति के प्रिंटिंग का 58.62 लाख का भुगतान करने, सुरक्षा एजेंसी के भुगतान की फाइल उपलब्ध नहीं कराने, टेबुलेशन डायरेक्टर को अग्रिम राशि का समायोजन नहीं करने, बिना निबंधित फर्म से खरीदारी करने और नियुक्त कर्मियों की फाइल नहीं देना शामिल था।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!    

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now