बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU TDC Part 2 Exam : 15 मई से शुरू होगी स्नातक पार्ट 2 की परीक्षा, बदलेंगे इन जिलों के परीक्षा केंद्र, जानिए कब जारी होगा एडमिट कार्ड

On: May 9, 2023 7:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC Part 2 Admit Card : बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2020-23 द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्र बदले जा सकते हैं। स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी कॉलेजों से चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

जिला प्रशासन वैशाली ने उपचुनाव के लिए अधिग्रहित
कर लिया

मानक पूरा नहीं करने वाले कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का निर्णय लिया गया है। RN College Hajipur को जिला प्रशासन वैशाली ने उपचुनाव के लिए अधिग्रहित कर लिया है। इस कारण अब अन्य जिलों से भी इस तरह की जानकारी मांगी गयी है।

इसी सप्ताह जारी होगा एडमिट कार्ड

स्नातक सत्र 2020-23 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा 15 मई, 2023 से होगी. इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
इसी सप्ताह एडमिट कार्ड भी कॉलेजों को भेज दिया जायेगा।

पांच जिलों के 46 केन्द्रों पर होनी है परीक्षा

बिहार यूनिवर्सिटी ने स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए मुजफ्फरपुर के साथ ही वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण व सीतामढ़ी में 46 केंद्र निर्धारित किये हैं।

परीक्षा नियंत्रक प्रो टी डे ने बताया कि आरएन कॉलेज हाजीपुर का अधिग्रहण जिला प्रशासन ने उपचुनाव के लिए कर लिया है, जिसके चलते वहां से केंद्र हटाया जायेगा।

एक-दो दिन में RN College Hajipur के स्थान पर नया परीक्षा केंद्र निर्धारित कर लेंगे। अन्य जिलों में स्थित कॉलेजों से भी जानकारी मांगी गयी है, ताकि परीक्षा में किसी तरह की बाधा नहीं आये।

संसाधनों के सत्यापन के लिए मांगी गई हैं तस्वीर

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर मूलभूत संसाधनों का भी सत्यापन किया जा रहा है। कॉलेजों से फर्नीचर, टॉयलेट, पेयजल सुविधा और बाउंड्री की रिपोर्ट फोटो के साथ मांगी गयी है।

परीक्षा से पहले यह सुनिश्चित कर ना है कि जिन कॉलेजों पर केंद्र बनाया जा रहा है, वहां पर्याप्त सुविधा होने पर ही अंतिम रूप से केंद्र बनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में दो-तीन कॉलेजों को रिजर्व रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर केंद्र परिवर्तित किया जा सके। स्नातक की परीक्षा अपने निर्धारित समय से ही शुरू होगी।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now