बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर पीजी में नामांकन अब आज तक, जाने कब जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट

On: July 13, 2021 8:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार विश्वविद्यालय में पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर पीजी में नामांकन मंगलवार दोपहर तक होगा। इसके बाद पोर्टल बंद किया जाएगा। अगले दो दिन नामांकित छात्रों को नाम आदि में सुधार के लिए एडिट करने का मौका मिलेगा। पहले 12 जुलाई तक ही नामांकन की अंतिम तिथि थी। आखिरी दिन होने के कारण विभागों में छात्रों की काफी भीड़ जुटी थी। दोपहर बाद तक नामांकन के लिए छात्रों के लिए जमे रहने के कारण विभागाध्यक्षों के आग्रह पर एक दिन का समय बढ़ाया गया। पीजी विभागों में अधिकतर विषयों में 70 प्रतिशत एडमिशन हो गया है।

हालांकि, कॉलेज में अब भी आधी से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। विवि के अनुसार, दूसरी एवं तीसरी मेरिट लिस्ट में मैथिली, उर्दू, पर्सियन, संस्कृत, बांग्ला, म्यूजिक, दर्शनशास्त्र को छोड़ कर अन्य में सीटें भर जाएंगी।

70 प्रतिशत सीटों पर दाखिला, 19 को निकलेगी दूसरी सूची

03 04 2021 bra bihar university1122 21522763
छात्रों की मांग पर फर्स्ट लिस्ट में शामिल छात्रों को एक दिन का और मौका दिया गया

यूएमआईएस के समन्यवक डॉ. ललन झा ने कहा कि सोमवार को 6 प्रतिशत नामांकन बढ़ा। छात्रों की मांग पर फर्स्ट लिस्ट में शामिल छात्रों को एक दिन का और मौका दिया गया है। इसके बाद फर्स्ट मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र नामांकन नहीं ले सकेंगे। भूगोल, मनोविज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान अर्थशास्त्र, अंग्रेजी और साइंस के विषयों में सबसे अधिक नामांकन हुआ है।

मैथिली, उर्दू, पर्सियन, संस्कृत, बांग्ला, म्यूजिक दर्शनशास्त्र सहित 8 विषयों में 15 प्रतिशत सीट भी नहीं भरी हैं। इस बार तीसरी मेधा सूची के बाद नामांकन से वंचित छात्र एडिट कर साइंस विषयों को छोड़ अन्य में नामांकन ले सकते हैं। विषय बदलने के अवसर से इस बार इन विषयों में भी नामांकन अंत में बढ़ने की उम्मीद है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य