बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के कॉलेजों की लापरवाही के कारण स्नातक पार्ट वन में 26 हजार छात्र दाखिले से चूके, जाने क्या है कारण

On: September 26, 2021 7:52 AM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

बीआरए बिहार विवि के कॉलेजों की लापरवाही से स्नातक पार्ट वन में 26 हजार छात्र दाखिला में पिछड़ गये। कॉलेजों ने छात्रों से फीस तो जमा करा ली, लेकिन उनका दस्तावेज सत्यापित कर उसे विवि के यूएमआईएस पोर्टल पर अपलोड नहीं किया, इससे उनका एडमिशन कंफर्म नहीं हो सका। छात्रों से जमा करायी फीस, लेकिन डाटा अपलोड किया ही नहीं

पैसा जमा कर दाखिले से वंचित छात्र अब विवि से लेकर कॉलेज के चक्कर काट रहे हैं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज हमारा पैसा भी नहीं दे रहा है। हालांकि विवि का कहना है कि ऐसे छात्रों को तीसरी मेरिट लिस्ट में मौका देंगे।

यूएमआईएस कॉर्डिनेटर प्रो. ललन कुमार झा ने बताया

बिहार विवि के यूएमआईएस कॉर्डिनेटर प्रो. ललन कुमार झा ने बताया कि कॉलेजों को पहले छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन कर उसे पोर्टल पर अपलोड करना था। इसके बाद छात्रों से फी का भुगतान करना था, लेकिन कॉलेजों ने पहले फीस का भुगतान करा लिया और छात्रों का दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। इससे छात्रों का एडमिशन कंफर्म नहीं हो सका।

बिहार विवि के यूएमआईएस कॉर्डिनेटर प्रो. ललन कुमार झा ने बताया कि कॉलेजों को पहले छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन कर उसे पोर्टल पर अपलोड करना था। इसके बाद छात्रों से फी का भुगतान करना था, लेकिन कॉलेजों ने पहले फीस का भुगतान करा लिया और छात्रों का दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। इससे छात्रों का एडमिशन कंफर्म नहीं हो सका।

77266317
छात्रों का दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड नहीं किया, इससे छात्रों का एडमिशन कंफर्म नहीं हो सका।

अब तीसरी मेरिट लिस्ट में मिलेगा मौका

कार्डिनेटर ने बताया कि 27 सितंबर को स्नातक की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। एडमिशन दो अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद पांच और छह अक्टूबर को छात्रों को एडिट का मौका दिया जायेगा। एडिट में छात्र अपने कॉलेज का नाम बदल सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट में 13 हजार 600 छात्रों के नाम हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले के बाद तीसरी मेरिट लिस्ट का दाखिला शुरू होगा।

पहली मेरिट लिस्ट के एडमिशन में आरडीएस अव्वल

पहली मेरिट लिस्ट में जितने एडमिशन हुए, उनमें आरडीएस कॉलेज अव्वल रहा है। आरडीएस के अलावा आरबीबीएम कॉलेज में एडमिशन अधिक हुआ है। वहीं मोतिहारी में एमएस कॉलेज छात्रों की च्वाइस नहीं बनी है, वहां उगम पांडेय कॉलेज को छात्रों ने चुना है। बेतिया में आरएलएसवाई कॉलेज में अधिक एडमिशन हुआ है।

परेशान छात्र यूनिवर्सिटी से लेकर कॉलेज तक के काट रहे चक्कर अब तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद मिल सकेगा दाखिले का मौका

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य