बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के कर्मियों का प्रदर्शन जारी, कुलपति आवास पर फिर की नारेबाजी, जाने पूरा मामला

On: December 22, 2021 4:32 AM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

प्रमोशन, वेतन निर्धारण समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिहार विवि कर्मचारी संघ का प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने इस दौरान यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के साथ कुलपति आवास पर फिर से नारेबाजी की। इस दौरान कर्मियों ने विवि प्रशासन पर उनकी मांगों पर अमल नहीं करने का आरोप लगाया। कहा, अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन करेंगे।

स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट 1 का परीक्षा फॉर्म जनवरी में भरा जाएगा , यहाँ जाने कब से आयोजित होगी परीक्षा

बिहार यूनिवर्सिटी संघ के सचिव गौरव ने बताया

संघ के सचिव गौरव ने बताया कि बुधवार तक उनका आंदोलन चलेगा। कर्मचारियों ने दूसरे दिन विवि प्रसाशनिक भवन और कुलपति आवास के समक्ष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की है। कहा कि बिहार यूनिवर्सिटी प्रशासन कर्मियों की 10 सूत्री मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस दौरान महिला छात्रावास में कार्यरत 18 महिला कर्मियों के नियमित भुगतान का मुद्दा उठा गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि अनुकम्पा का मामला भी लटका कर रखा गया है।

बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा शुरू, पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक का भी मुद्दा कर्मचारियों ने उठाया

यही नहीं, विवि में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक का भी मुद्दा कर्मचारियों ने उठाया। प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष राम कुमार, अजय कुमार, सुरेश राय, सरोज कुमार, राघवेंद्र कुमार, इन्द्रसेन, संजीव कुमार, सुरेश राय, अजय कुमार, चंदन कुमार, राम कुमार, राजीव रंजन, इंद्र कुमार दास, अमूल कुमार, उमा शंकर सिंह, उपेन्द्र सिंह थे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now