बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में डिग्री के लिए पैसे की डिमांड, फोटो लेने पर छात्रों से मारपीट

On: July 11, 2021 6:57 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में डिग्री लेने आए छात्रों के साथ शनिवार को मारपीट हुई। डिग्री बनवाने के नाम पर कुछ बाहरी युवकों ने पैसे की डिमांड की। पैसे देने के दौरान डिग्री लेने वाले छात्र ने जब मोबाइल से फोटो लेनी चाही तो युवकों ने आपत्ति कर दी।

इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते-देखते हाथापाई और मारपीट तक नौबत पहुंच गई। छात्रों ने साल भर पहले डिग्री के लिए आवेदन किया था। तीन से चार बार डिग्री लेने के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर लगा चुके थे।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि घटना की लिखित शिकायत नहीं मिली है। छात्रों के लिए अलग से काउंटर खोला गया है। जिन्हें अर्जेंट हैं, सीधे वहां पर आवेदन जमा करें। उन्हें टेस्टिमोनियल बनाकर दिया जा रहा है।

बता दें कि 12 जुलाई से जिले में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसको लेकर छात्र अपनी डिग्री के लिए लगातार विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि घटना की लिखित शिकायत नहीं मिली है। छात्रों के लिए अलग से काउंटर खोला गया है। जिन्हें अर्जेंट है, सीधे वहां पर आवेदन जमा करें। उन्हें टेस्टिमोनियल बनाकर दिया जा रहा है।

सुरक्षा कर्मियों की विवि में है तैनातीः सुरक्षा को लेकर काफी संख्या में विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। विभाग सहित पूरे परिसर में इन कर्मियों को लगाया गया है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now