CSBC BPSSC Bihar Police Recruitment 2023 : आ रही हैं बिहार पुलिस में सबसे बड़ी 68000 पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

CSBC BPSSC Bihar Police Recruitment 2023 : बिहार पुलिस में जल्द ही बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। बिहार पुलिस में 75 हजार से भी ज्यादा पदों पर बहाली होने वाली है। कुल 75 हजार 543 नए पदों में 68 हजार 360 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

7 हजार 183 पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे

बाकी के 7 हजार 183 पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे। नियुक्ति की प्रक्रिया जून से चरणवार तरीके से शुरू होने की संभावना है. बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जिन पदों को पर सीधी नियुक्ति होनी है, उनमें डीएसपी, दारोगा, सिपाही और ड्राइवर पद शामिल है।

एडीजी जितेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा

एडीजी जितेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस नई भर्ती से जुड़ा रोस्टर क्लीयरेंस और पदों के वर्गीकरण का काम किया जा रहा है। बहुत जल्द संबंधित भर्ती एजेंसियों को इसकी अधियाचना भेजेंगे।

ये भी पढ़ें BRABU TDC Part 1 Result 2023: स्नातक सत्र 2021-24 के पार्ट- 1 का रिजल्ट जारी, 4000 छात्र हुए फेल, यहां से चेक करें अपना रिजल्ट

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ( BPSSC ) द्वारा किया जाता

डीएसपी के पदों पर सीधी भर्ती के तहत चयन बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के द्वारा, कांस्टेबल के पदों पर चयन केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा और सब इंस्पेक्टर के पदों पर चयन बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ( BPSSC ) द्वारा किया जाता है।

ये सभी आयोग अपनी अलग अलग भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेंगे। अलग अलग विज्ञप्तियां निकालेंगे। हाली की इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद बिहार में प्रति एक लाख की आबादी पर पुलिसकर्मियों की संख्या 183 हो जाएगी।

नई भर्ती की प्रक्रिया मई-जून माह से शुरू

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस में कांस्टेबल और एसआई की नई भर्ती की प्रक्रिया मई-जून माह से शुरू हो सकती है। केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती, बिहार ( CSBC ) जल्द ही कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगा। BPSSC (बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विसेज कमिशन ) भी सब इंस्पेक्टर (दारोगा) के हजारों पदों पर भर्ती निकालेगा।

बिहार पुलिस दरोगा भर्ती

बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी जा सकती है। एसआई के लिए जनरल कैटेगरी की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष और कांस्टेबल के लिए 25 वर्ष संभावित है। आरक्षण नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये भी पढ़ें SSC CGL 2023 Notification Out : एसएससी सीजीएल 2023 में निकली बंपर भर्ती, यहां से करें आवेदन

ये मांगी जा सकती है योग्यता (पहले निकली भर्तियों के आधार पर)

कांस्टेबल के पदों के लिए 12वीं यानी इंटर पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। सीएसबीसी की इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षण में योग्य पाए जाने पर किया जाएगा।

12वीं कक्षा के स्तर की विस्तृत पाठ्य सामग्री से प्रश्न पूछे जाएंगे

लिखित परीक्षा इंटरमीडिएट (10+2) स्तर की होगी जिसमें बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के स्तर की विस्तृत पाठ्य सामग्री से प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें बिहार पुलिस भर्ती 2023: बिहार में SI और कांस्टेबल के कुल 68,000 पदों पर होगी सीधी भर्ती, ADG जितेन्द्र सिंह गंगवार ने बताया कब होगी भर्ती

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी सरकारी नौकरी की अपडेट्स पाने हेतु ज्वॉइन कीजिए

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here