बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिना प्रधान परीक्षक के जांची गई पीजी सेकेंड सेमेस्टर की कॉपियां, परीक्षा बोर्ड की बैठक में हुआ खुलासा

On: September 10, 2021 4:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पीजी सेकेंड सेमेस्टर की कॉपियां बिना प्रधान परीक्षक के जांची गईं। गुरुवार को बीआरए बिहार विवि की परीक्षा बोर्ड की बैठक में इसका खुलासा हुआ। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने की। परीक्षा बोर्ड में सदस्यों ने कहा कि बिना प्रधान परीक्षक के ही कॉपियों की जांच होने से रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है। बोर्ड में तय किया गया कि सभी कॉपियों की दोबारा जांच प्रधान परीक्षक करेंगे।

15 दिन में कॉपियों की फिर से जांच

बैठक के बाद परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि 15 दिन में कॉपियों की फिर से जांच की जाएगी और रिजल्ट जारी होगा। उन्होंने बताया कि एक बार सभी कापियों को प्रधान परीक्षक देखेंगे।

जिस छात्र को 28 नंबर आएंगे उन्हें भी पास कर दिया जाएगा

पीजी सेकेंड सेमेस्टर में 4500 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें 400 छात्रों को एक या दो नंबर से फेल कर दिया गया है। वहीं, परीक्षा बोर्ड के एक सदस्य ने बताया कि यह भी तय किया गया कि जिस छात्र को 28 नंबर आएंगे उन्हें भी पास कर दिया जाएगा। लेकिन, इससे पहले कापियों की जांच की जाएगी।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now