बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

50% क्षमता के साथ कल से खुलेंगे कॉलेज, होंगी 11वीं 12वीं तक की कक्षाएं

On: July 11, 2021 8:28 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

तीन माह बाद कल से खुलेंगे कॉलेज, क्लास रूम में ऑड इवेन रोल नंबर से आएंगे छात्र

कोरोना की दूसरी लहर में बंद कॉलेज 12 जुलाई से खुलेंगे। तीन माह से कॉलेजों के क्लास रूम सूने हैं। एक बार फिर यह छात्र-छात्राओं से गुलजार होंगे। ऑफलाइन पढ़ाई के साथ प्रायोगिक कक्षाएं भी चलेंगी। इसे लेकर बिहार विवि के कुलसचिव डॉ. आरके ठाकुर ने प्राचार्य एवं विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया.

इसमें सरकार की गाइडलाइन का पालन कर अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर छात्रों को आने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए 50 प्रतिशत छात्र ही बुलाए जाएंगे। अधिकतर कॉलेजों ने ऑड इवेन रोल नंबर से छात्र-छात्राओं को कॉलेज बुलाने का निर्णय लिया है। एलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओपी राय ने कहा, विभागाध्यक्षों को कहा गया है कि बे निर्देशों का पालन कर क्लास संचालन की व्यवस्था करेंगे।

उन्होंने कहा, क्लास रूम की सफाई कराई गई है। सोमवार को भी सुबह से सफाई होगी। आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने कहा, ऑड इवेन रोल नंबर से छात्राएं आएंगी। गेट पर छात्राओं को सैनिटाइज कर प्रवेश दिया जाएगा। दूसरी लहर में अप्रैल से ही स्कूल कॉलेज बंद होने से ऑनलाइन क्लास चल रही थी।

10वीं से ऊपर की कक्षाओं को 50 फीसदी उपस्थि के साथ खोलने की तैयारी शुरू की गई है। इसके तहत शनिवार को इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स ने सभी सदस्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें सफाई, सैनिटाइजेशन, मास्क के साथ एंट्री सोशल डिस्टेंसिंग आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। संस्था के सचिव सुमन कुमार ने बताया कि क्लासरूम में दो बच्चों के बीच 6 फीट की दूरी होगी।

पहले ही कैंपस को सैनिटाइज कराया गया है। होली मिशन के निदेशक जीके मल्लिक ने बताया कि सोमवार से स्कूल 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए खुलेंगे। इसकी पूरी तैयारी की गई है। वहीं, डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक एसके झा ने बताया कि सरकार की ओर से जारी मानकों का पालन करते हुए स्कूल का संचालन होगा। इसकी व्यवस्था कर ली गई है। अधिकतर निजी स्कूलों में शनिवार को पूरी तैयारी की गई है, ताकि सोमवार से पढ़ाई शुरू हो सके.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य