बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

25 हजार विद्यार्थियों का कालेज आवंटन अधर में ,विलंब होने से नहीं भरा जा सका स्नातक सत्र 2019-22 का परीक्षा फार्म

On: July 18, 2021 7:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के 18 कालेजों में सत्र 2018-21 में बिना मान्यता के ही नामांकित 25 हजार विद्यार्थियों को दूसरा कालेज आवंटित नहीं किया जा सका है। इस कारण छात्र छात्राएं परेशान हैं। विवि की ओर से तीन महीने पूर्व परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होने के दौरान मामला संज्ञान में आने के बाद इन कालेजों का नाम पोर्टल से हटा दिया गया था।

इसके बाद कुलपति के निर्देश पर बनी कमेटी ने मामले की जांच की थी। कमेटी की ओर से दो अलग अलग रिपोर्ट पेश की गई थी।

इसमें उप कुलसचिव और कालेज दोनों की ओर से गड़बड़ी होने का उल्लेख था ऐसे में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई, लेकिन किसी के खिलाफ अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही छात्र-छात्राओं को कालेज आवंटित नहीं किया गया है। विवि की ओर से कहा गया कि जिन अंगीभूत कालेजों में सीटें होंगी वहां विद्यार्थियों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।

3b95215e53d97b126a7ade5a9613eeef original 1

ऐसे में एक जिले के विद्यार्थी को दूसरे जिले में शिफ्ट होना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन पर पुराना कालेज ही दर्ज रहेगा। एडमिट कार्ड पर नए कालेज का नाम दर्ज होगा। इससे भी विद्यार्थियों के बीच उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है कि कहीं डिग्री लेने के समय फिर मामला उलझ न जाए। कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।

आफलाइन मोड में कालेजों ने ले लिया था नामांकन विवि से संबद्ध 18 डिग्री कालेजों ने करीब 25 हजार छात्रों का गलत तरीके से आफलाइन मोड में नामांकन ले लिया था। उस सत्र में विवि की ओर से आनलाइन मोड में पूरी प्रक्रिया की गई थी। विवि की ओर से बिना जांच किए सभी छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कर लिया गया।

परीक्षा फार्म भरने के लिए जब पोर्टल खुला तो इन कालेजों को संबंधित विषयों में नामांकन की मान्यता नहीं होने का मामला सामने आया। इसके बाद तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक ने 18 कालेजों का नाम पोर्टल से हटवा दिया। मामले की जांच हुई तो उपकुलसचिव और प्राचार्य दोनों दोषी पाए गए। इसके बाद छात्रों को दूसरे अंगीभूत कालेजों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया था।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य