Bihar DElEd : जारी हुआ D.El.Ed में नामांकन के लिए शेड्यूल, इस तारीख से आवेदन शुरू, मेरिट लिस्ट इस दिन, यहां जाने पूरी जानकारी

Bihar D.El.Ed. Admission 2022 : बिहार बोर्ड ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सामान्य वर्ग में नेहा वर्मा ने सबसे ज्यादा स्कोर 375 अंक प्राप्त किया है। बोर्ड द्वारा कोटिवार रिजल्ट जारी किया गया है। रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

डीएलएड का रिजल्ट जेईई की तरह इस बार रैंकिंग में जारी किया गया है। जनरल के साथ कोटिवार स्कोरिंग और रैंकिंग जारी की गई है। इस रैंकिंग पर ही सरकारी और प्राइवेट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में सफल अभ्यर्थियों का नामांकन होगा।

50% से कम पसेंटाइल पर आक्रोश :

50 फीसदी से कम स्कोर लाने वाले अभ्यर्थियों ने आक्रोश जताया है और बोर्ड से कॉपी जांच की मांग की है। कहा कि किसी को 96 पर्सेटाइल स्कोर दिया गया है व किसी को 46-47 है। इन अभ्यर्थियों का डीएलएड में नामांकन कैसे होगा। मांग की है कि इसे स्पष्ट किया जाए।

21 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक OFSS के माध्यम से संस्थान का विकल्प

डीएलएड प्रवेश परीक्षा के परीक्षाफल के पश्चात इससे संबंधित अभ्यर्थी को दिनांक 21 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2022 तक OFSS के माध्यम से संस्थान का विकल्प जरूर दे , इसके लिए अभ्यर्थी अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि डालकर वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे।

प्रथम मेधा सूची 09 नवंबर 2022 को प्रकाशित

संस्थान का चयन करने के बाद आपके स्कोर कार्ड के रैंक के आधार नामांकन हेतु चयनित किया जाएगा।इसके लिए प्रथम मेधा सूची 09 नवंबर 2022 को प्रकाशित किया जाना है।

नामांकन निम्न बिंदुओं के आधार पर की जाएगी

  • डीएलएड प्रवेश परीक्षा स्कोर कार्ड के आधार पर
  • संस्थान के स्वीकृत सीट के अनुसार
  • अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए संस्थान के विकल्प
  • राज्य सरकार द्वारा कोटिवार आरक्षण के आधार पर

आवेदन के उपरांत प्रथम सूची में चयनित अभ्यर्थियों को लगने वाले दस्तावेज

  • चयनित संस्थान के प्राचार्य द्वारा नामांकन हेतु जारी सूचना पत्र
  • कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म
  • दसवीं बोर्ड परीक्षा का अंक पत्र , प्रमाण पत्र , विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र एवं 12वी का अंक पत्र , प्रमाण पत्र , महाविद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र
  • प्रवजन प्रमाण पत्र , आचरण प्रमाण पत्र , जाति प्रमाणपत्र , मेडिकल प्रमाणपत्र एवं अन्य दस्तावेज , जो संस्थान द्वारा मांग किया जाएगा।

( जो अभ्यर्थी प्रथम चयन सूची में आवंटित संस्थान से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हे संस्थान बदलने दुबारा मौका दिया जाएगा। )

Bihar DELED Entrance Result 2022 Direct link : Cut Off, Scorecard Merit List – बिहार डीएल प्रवेश परीक्षा रिजल्ट जारी

Important Dates :

  • ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 21 अक्टूबर, 2022 से 28 अक्टूबर, 2022 तक
  • प्रथम मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि : 09 नवंबर, 2022
  • नामांकन की अवधि: 10 नवंबर, 2022 से 16 नवंबर, 2022
  • प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर Login कर अंतिम रूप से सीट अद्यतन किया जाना 17 नवंबर,
    2022 तक
  • विद्यार्थियों द्वारा नामांकन के पश्चात् Slide Up की प्रक्रिया के लिये Online Apply की अवधि : 10 नवंबर, 2022 से 16 नवंबर, 2022
    तक
  • जिस विद्यार्थी का चयन प्रथम मेरिट लिस्ट में कहीं भी नहीं होता है, उसके लिये नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि : 17 नवंबर, 2022 से 18 नवंबर, 2022 तक
  • द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि : 23 नवंबर, 2022 द्वितीय मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन अवधि : 24 नवंबर, 2022 से 25 नवंबर, 2022 तक
  • तृतीय मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि : 28 नवंबर, 2022तृतीय मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन अवधि : 29 नवंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2022 तक

यहां से डाउनलोड करें नोटिफिकेशन

इसके अलावा उम्मीदवार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट याbनीचे दिए गए
Direct Link पर जाकर Bihar D.El.Ed. Admission 2022 Official Notification देख सकते हैं।

Bihar D.El.Ed. Admission 2022 Schedule : Click Here

Bihar D.El.Ed Entrance Result Exam 2022

D.El.Ed Entrance Result Exam : Click Here

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here