बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BSEB 12th 2022 EXAM: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा समाप्त, राज्यभर से कुल 464 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गये, यहां देंखे पूरी लिस्ट

On: February 15, 2022 5:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BSEB 12th 2022 EXAM: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गयी। परीक्षा एक फरवरी से शुरू हुई थी। अंतिम दिन अतिरिक्त विषयों की परीक्षा थी। प्रदेशभर में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। इस दौरान एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुए। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि परीक्षा कदाचार मुक्त हुई। इसके लिए बोर्ड की पूरी टीम ने योगदान दिया। सफल परीक्षा संचालन में संबंधित जिलाधिकारी, डीईओ, डीपीओ और पुलिस प्रशासन का योगदान सराहनीय रहा।

सबसे ज्यादा निष्कासन नालंदा से : इंटर परीक्षा में इस बार सबसे ज्यादा 78 परीक्षार्थियों का निष्कासन नालंदा जिले में हुआ। इसके बाद सारण जिला से 68 परीक्षार्थी निष्कासित हुए। पटना जिला में 2021 में जहां 19 छात्र पूरे परीक्षा के दौरन निष्कासित हुए थे, वहीं इस बार मात्र सात निष्कासित किये गये। 12 जिलों से एक भी छात्र का निष्कासन नहीं हुआ। वहीं भागलपुर और सुपौल से सबसे ज्यादा फर्जी छात्र पकड़े गये। भागलपुर से 22 और सुपौल से 16 फर्जी छात्र धराए।

बारकोडिंग का काम अंतिम चरण में : उत्तरपुस्तिका पर बारकोडिंग का काम चल रहा है, जो अंतिम चरण में है। पटना जिले में बारकोडिंग का काम बुधवार तक चलेगा। इसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं को निर्धारित मूल्यांकन केंद्र पर भेज दिया जायेगा। उत्तरपुस्तिका को उनके विषयवार मूल्यांकन केंद्र पर भेजा जायेगा। किस विषय की उत्तरपुस्तिका किस मूल्यांकन केंद्र पर जायेगी, इसका निर्णय बोर्ड द्वारा लिया जा एगाता है। इंटर मूल्यांकन 26 फरवरी से आठ मार्च तक चलेगा।

2021 की तुलना में 208 परीक्षार्थी कम निष्कासित हुए : बोर्ड की मानें तो इंटर परीक्षा में कुल 464 परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। इस बार 2021 की तुलना में 208 परीक्षार्थी कम निष्कासित हुए।

इंटर परीक्षा 2021 में 672 परीक्षार्थी निष्कासित हुए थे। वहीं फर्जी छात्र भी इस बार पिछले साल की तुलना में कम पकड़े गये। 2021 में जहां 75 फर्जी छात्र पकड़े गये थे वहीं 2022 में 75 धराये।

BSEB 10th EXAM : 17 फरवरी से शुरू हो रही मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्यभर में 547 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित, बोर्ड ने जारी किया निर्देश

एक से 14 फरवरी तक निष्कासित परीक्षार्थी

पटना – सात, नालंदा- 78, भोजपुर – 29, गया – आठ, नवादा – दो, अरवल – एक, सारण – 68, सुपौल – 26, मधेपुरा – 37, भागलपुर – 17, बांका – दो,खगड़िया – 10, लखीसराय – दो, बक्सर – दो, रोहतास – 30, कैमूर – छह, सीतामढ़ी – दो, वैशाली – 62, सीवन – तीन, दरभंगा – एक, मधुबनी – 17, समस्तीपुर – दो, सहरसा – 12, जमुई – 31, बेगूसराय – चार, शेखपुरा – पांच

फर्जी छात्र पकड़े गये
नालंदा – चार, नवादा – तीन, सुपौल – 16, मधेपुरा – दो, भागलपुर – 22, बांका – छह, जहानाबाद – चार

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now