बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU B.SC Textiles Course : बिहार यूनिवर्सिटी में नए सत्र से शुरू होगी B.SC. टेक्सटाइल की पढ़ाई, सिलेबस हुआ जारी, जाने पूरी डिटेल्स

On: February 28, 2023 7:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU B.SC. Textiles Course : बिहार यूनिवर्सिटी समेत सभी यूनिवर्सिटी में B.SC. Textiles Course शुरू किया जाएगा। इसके लिए यूजीसी ने सिलेबस जारी कर विश्वविद्यालयों को भेज दिया है।

यूजीसी ने नए सत्र से बीएससी टेक्सटाइल्स कोर्स को शुरू करने का निर्देश दिया है। यह कोर्स तीन वर्षों का होगा। बीएससी के अलावा पीजी में भी टेक्सटाइल्स की पढ़ाई कराई जाएगी। वोकेशनल कोर्स की तहत इसकी पढ़ाई होगी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि बीएससी टेक्सटाइल्स का कोर्स शुरू करने से पहले इसे विवि के सभी निकायों में रखा जाएगा। इनसे पास कराकर प्रस्ताव को राजभवन और सरकार के पास भेजा जाएगा। वहां से पास होने के बाद विवि में इसे लागू किया जाएगा।

यूजीसी से मिलेगा फंड

प्रैक्टिकल के लिए यूजीसी से मिलेगा फंड यूजीसी ने कहा है कि बीएससी और एमएससी टेक्सटाइल्स में प्रैक्टिकल की पढ़ाई के लिए वह विश्वविद्यालयों को फंड देगी। इस फंड से प्रैक्टिकल के सामान खरीदे जाएंगे।

इस कोर्स के बाद विद्यार्थियों के रोजगार के कई मौके

यूजीसी ने यूनिवर्सिटी को भेजे निर्देश में कहा है कि बीएससी और एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई नेशनल टेक्सटाइल्स मिशन के तहत शुरू कराई जा रही है। इस कोर्स को करने के बाद विद्यार्थियों के पास रोजगार के कई मौके उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें BRABU : छात्रों ने दूसरे दिन भी बिहार यूनिवर्सिटी कराया बंद, अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी, जाने क्या है मांगे

यह कोर्स अंगीभूत कॉलेजों के साथ संबद्ध कॉलेजों में भी शुरू करने का निर्देश यूजीसी ने दिया है। कोर्स के दौरान छात्रों की कराई जाएगी ट्रेनिंग कोर्स के दौरान विद्यार्थियों की टेक्सटाइल्स की ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। यह ट्रेनिंग कपड़ा फैक्ट्रियों में होगी।

सिलेबस टोक्यो, क्योटो, सिंगापुर, टेक्सास यूनिवर्सिटी के अनुसार

विदेशी यूनिवर्सिटी के हिसाब से तैयार हुआ है सिलेबस विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शुरू होने वाली बीएससी और एमएससी टेक्सटाइल्स का सिलेबस विदेशी विश्वविद्यालयों की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसका सिलेबस टोक्यो, क्योटो, सिंगापुर, टेक्सास यूनिवर्सिटी में होने वाली पढ़ाई के अनुसार है।

यूजीसी ने नए सत्र से कोर्स शुरू करने का दिया निर्देश

बीएससी टेक्सटाइल्स में विद्यार्थियों को थ्रीडी टेक्सटाइल्स के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा सिलेबस में ई टेक्सटाइल्स, ऑटोमोटिव टेक्सटाइल्स, टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट के बारे में बताया जाएगा। टेक्सटाइल्स की पढ़ाई शुरू करने के लिए कॉलेजों में टेक्निकल फाइबर्स, टेक्निकल यार्न, टेक्निकल फैबरिक्स के इंतजाम किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें BSSC CGL Exam Admit Card 2023: बिहार तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now