बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BREAKING NEWS :- मधुबनी नरसंहार का मुख्य आरोपित प्रवीण झा नेपाल से हुआ गिरफ्तार,

On: April 7, 2021 12:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मधुबनी नरसंहार का मुख्य आरोपित प्रवीण झा नेपाल से हुआ गिरफ्तार, मधुबनी हत्याकांड का मुख़्य आरोपित प्रवीण झा गिरफ्तार, होली के दिन 5 लोगों की हुई थी हत्या

FB IMG 1617776637710
मुख्य आरोपित प्रवीण झा

बेनीपट्टी के महमदपुर में हुए हत्याकांड के नौ दिनों बाद भी न्याय नहीं मिलने के विरोध में परिवार के सदस्यों ने सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आमरण कर रहे है।

मधुबनी हत्याकांड पर सीएम नीतीश कुमार की दो टूक, दोषियों पर जल्द और सख्त होगी कार्रवाई, तेजी से ट्रायल भी ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी हत्याकांड पर कड़ा तेवर अख्तियार करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई होगी और तेजी से ट्रायल भी. क्राइम करने वाले को किसी स्थिति में छोड़ा नहीं जायेगा. कोई किसी की हत्या करके बच नहीं सकता है.

navbharat times 1

पीड़ित परिजनों को मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई मुझ पर आरोप लगा रहा हो, लेकिन अकारण मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है. क्योंकि मैं दिन भर काम करता हूं, यह लोगों को मालूम है. बिना किसी का नाम लेते हुए विरोधियों पर उन्होंने कटाक्ष किया और कहा कि कुछ लोग मेरे खिलाफ बोलकर पब्लिसिटी लेते हैं. उनको बधाई है.

कुछ मत करो, सिर्फ पब्लिसिटी लेने में लगे रहो. हम काम करते हैं, पब्लिसिटी के चक्कर में नहीं रहते हैं. उन्होंने कहा कि कभी कोई घटना होती है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई होती है. पीड़ित परिजनों को नियम के अनुसार मुआवजा दिया जायेगा.

बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में होली के दिन हुई पांच लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी प्रवीण झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। इस हत्याकांड से जुड़े दो और आरोपितों की गिरफ्तारी की भी सूचना मिल रही है।

बता दें कि मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बेनीपट्टी के महमदपुर में हत्याकांड के पीड़ितों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। तेजस्वी ने ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हैं। सरकार की एक नहीं चलती है। कहते हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है। क्या यही सुशासन है? दिनदहाड़े अंधाधुध फायरिंग कर पांच लोगों की हत्या कर दी गई। एक घायल जीवन व मौत से जूझ रहा है और सरकार अब तक पीड़ित परिवारों के लिए दो शब्द सांत्वना के भी नहीं दे पायी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए उन्हें जहां भी जाना होगा जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि प्रवीण झा रावण सेना चला रहा है और प्रशासन को पता तक नहीं है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि एक पूर्व मंत्री का संरक्षण प्रवीण झा जैसे अपराधियों को मिल रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि मधुबनी के वर्तमान पुलिस अधिकारी जब तक रहेंगे न्याय नहीं मिलेगा। सभी पर कार्रवाई के लिए वे संघर्ष करेंगे। तेजस्वी ने मुख्य आरोपित प्रवीण झा के साथ पूर्व मंत्री की तस्वीर दिखायी। बेनीपट्टी के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रवीण झा की तस्वीर दिखलायी। आरोप लगाया कि इन लोगों द्वारा ही यह अपराधी संरक्षित है।

Bihar news :- click here

Telegram channel :- click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now