बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU Vocational Admission 2023: इस तारीख से कॉलेजों में शुरू होंगी वोकेशनल कोर्स में नामांकन प्रक्रिया, यहां जानें सभी अपडेट

On: August 5, 2023 7:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU Vocational Admission 2023 : बिहार यूनिवर्सिटी सहित सूबे के सभी विश्वविद्यालयों में इस वर्ष नए वोकेशनल कोर्स शुरू नहीं होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कोर्स शुरू करने को हरी झंडी नहीं दी है।

इस वर्ष पहले से चल रहे कोर्स में ही दाखिला लिया जाएगा। राजभवन ने स्नातक में सीबीसीएस लागू करने के साथ कई नए वोकेशनल कोर्स की भी सूची जारी की थी।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

सीसीडीसी प्रो. अमिता शर्मा ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी की सीसीडीसी प्रो. अमिता शर्मा ने बताया कि वोकेशनल कोर्स पर उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. रेखा कुमारी का पत्र आया है। इस मामले पर कुलपति के निर्देश लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

अगले हफ्ते से विश्वविद्यालय में शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया

उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी विश्वविद्यालयों को वोकेशनल कोर्स में सीट तय करने का निर्देश दिया है। सीट तय करने के बाद ही इसमें दाखिला लिया जाएगा। सीटें तय नहीं होने से दाखिले को रोका गया है।

कई कॉलेजों की सीटों में कटौती के आसार

यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में चल रहे वोकेशनल कोर्स में सीटों का भी निर्धारण होगा। कई कॉलेजों ने अपने यहां वोकेशनल कोर्स की सीटें बढ़ा ली हैं।

उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि कॉलेज में संसाधन के हिसाब से ही सीटें रहेंगी। ऐसे में कई कॉलेजों में सीटों की कटौती होने के भी आसार हैं। इनमें कुछ बड़े कॉलेज भी शामिल हैं।

बिना रेगुलेशन के चलने वाले कोर्स पर तलवार

उच्च शिक्षा निदेशक के पत्र के बाद बिना रेगुलेशन के चलने वाले कोर्स पर भी तलवार लटक गई है। बीआरएबीयू के कई कॉलेजों में सेल्फ फिनांस के तहत विभिन्न कोर्स चल रहे हैं। इन कोर्स का ऑर्डिनेंस और रेगुलेशन पास नहीं है।

उच्च शिक्षा निदेशक ने कुलसचिवों को भेजे पत्र में कहा है कि उनके पास कई ऐसे कोर्स की सूचि है जिनके रेगुलेशन पास नहीं हैं। ऐसे कोर्स पर विचार नहीं किया जाएगा।

10 कॉलेजों ने नए कोर्स के लिए किया था आवेदन

बीआरएबीयू में दस कॉलेजों ने नए वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन किया था। लेकिन, उच्च शिक्षा निदेशक के पत्र के बाद इस वर्ष इन कॉलेजों में नए कोर्स को शुरू नहीं किया जा सकेगा।

बिहार यूनिवर्सिटी के सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष कोई नया कोर्स नहीं शुरू होगा। कॉलेजों में जो कोर्स पहले से चल रहे हैं। उनमें ही दाखिले की प्रकिया होगी।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now