मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

BRABU Vocational Course Admission 2023 : वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, शिक्षा विभाग ने दी स्वीकृति

On: August 4, 2023 7:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU Vocational Course Admission 2023: बिहार विश्वविद्यालय के दो दर्जन से अधिक कालेजों
में संचालित वोकेशनल (स्ववित्तपोषित) कोर्स में नामांकन का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा विभाग की और से सत्र 2023- 24 में नामांकन के लिए स्वीकृति दे दी गई है।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

उच्च शिक्षा निदेशक डा. रेखा कुमारी ने कुलसचिव को पत्र लिखा

उच्च शिक्षा निदेशक डा. रेखा कुमारी ने कुलसचिव को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि विश्वविद्यालय के नियंत्रणाधीन अंगीभूत कालेजों में संचालित विभिन्न वोकेशनल कोर्स में सीटों की संख्या निर्धारित करने के लिए अंतिम रूप से एक शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्राधिकृत किया जाता है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

वोकेशनल कोर्स में करीब चार हजार सीटें निर्धारित

विश्वविद्यालय सिर्फ उन्हीं कोर्स में नामांकन की स्वीकृति प्रदान करेंगे जिसके लिए राज्यपाल सचिवालय की ओर से रेगुलेशन अधिसूचित की जा चुकी ही बता दें कि विश्वविद्यालय के दो दर्जन से अधिक कालेजों में वोकेशनल कोर्स में करीब चार हजार सीटें निर्धारित हैं।

5 हजार से अधिक विद्यार्थी नए सत्र में नामांकन के लिए कर रहे प्रतीक्षा

इसके लिए पांच हजार से अधिक विद्यार्थी नए सत्र में नामांकन के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं। विश्वविद्यालय व महाविद्यालय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर्मचारी संघ ने नामांकन के लिए स्वीकृति देने पर हर्ष व्यक्त किया है।

वोकेशनल कोर्स में अब पढ़ाएंगे गेस्ट टीचर

वोकेशनल कोर्स में अब गेस्ट टीचर पढ़ाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय इस पर भी विचार कर रहा है। अभी वोकेशनल कोर्स में रिसोर्स पर्सन पढ़ाते हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने विवि प्रशासन से कहा है. कि वोकेशनल कोर्स में भी यूजीसी के नियम के तहत शिक्षकों की नियुक्ति हो। यानी, वोकेशनल कोर्स में भी पीएचडी और नेट पास शिक्षक पढ़ाएंगे।

अगले सत्र से पूर्व कराना होगा सीटों का स्थायी निर्धारण

अगले सत्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कराने से पूर्व सीटों का स्थायी रूप से निर्धारण कराना होगा। विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सत्र 2024-25 में सीट निर्धारण के लिए अपनी अनुशंसा सक्षम प्राधिकार से अनुमोदित कर न्यायादेश के माध्यम से निर्धारित समय में उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद सीटों का स्थायी रूप से निर्धारण किया जा सकेगा।

कोर्स के रेगुलेशन की प्रति नहीं होने से फंसा था मामला

विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालयों की और से वीकेशनल कोर्स में सीट निर्धारण के लिए अनुशंसा की गई थी विश्वविद्यालयवार समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि संचालित किए जा रहे कुछ पाठ्यक्रमों के लिए आर्डिनेंस रेगुलेशन की प्रति उपलब्ध नहीं है।

साथ ही पाठ्यक्रम के संचालन के लिए विश्वविद्यालय से विधिवत रूप से सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त करने की अनुशंसा भी नहीं है। निरीक्षण प्रतिवेदन पर जांच पदाधिकारी के हस्ताक्षर नहीं हैं। इन विसंगतियों को देखते हुए मामला फंसा हुआ था।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026 Release: 1.50 लाख छात्रों के लिए 63 परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड जारी, यहां से मिलेगा एडमिट कार्ड

BRABU UG 1st Semester Exam Centre List 2025: प्रथम सेमेस्टर के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 63 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

BRABU UG 1st Semester Admit Card Update 2026: स्नातक सत्र 2025-29 के 1st सेमेस्टर में अब एडमिट कार्ड पर होगी उत्तर पुस्तिका की संख्या, पेंडिंग सुधार में मिलेगी बड़ी सुविधा

PG Admission 2025-27: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नामांकन की तिथि बढ़ी, 17 जनवरी तक करें आवेदन

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा स्नातक प्रथम सेमेस्टर एडमिट कार्ड

BRABU New Evaluation Pattern Implemented: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में मूल्यांकन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब दो साल से निष्क्रिय विवि सक्रिय