बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG Exam Pattern 2023: 4 वर्षीय स्नातक में OMR शीट पर अब नहीं होंगी परीक्षाएं, परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, यहां देखे कितने रहेंगे सवाल

On: May 22, 2023 6:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG Exam Pattern 2023: बिहार यूनिवर्सिटी समेत सूबे के सभी विश्वविद्यालयों में अब स्नातक स्तर की परीक्षाओं में ओएमआर शीट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। राजभवन ने पत्र जारी कर चार वर्षीय स्नातक कोर्स में ओएमआर शीट पर परीक्षा लेने पर रोक लगा दी है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में लागू की जाएगी नई व्यवस्था

इसका पत्र बीआरएबीयू समेत सभी कुलपतियों को भेजा गया है। बीआरएबीयू में स्नातक में जीएस की परीक्षा ओएमआर शीट पर ही होती है। अब नये सत्र से जीएस की परीक्षा ओएमआर शीट पर नहीं होगी।

बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा संबंधित राजभवन का निर्देश मिल गया है। इस सत्र से नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

ये भी पढ़ें BRABU UG Admission 2023-27 Apply Online Now

छह सेमेस्टर के सिलेबस के लिए 25 को राजभवन में होगी बैठक

चार वर्षीय स्नातक कोर्स में अभी दो सेमेस्टर के ही सिलेबस बने हैं, बाकी छह सेमेस्टर के सिलेबस के लिए 25 मई को राजभवन में कुलपतियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें शेष छह सेमेस्टर के सिलेबस पर मुहर लगेगी और उसे सभी विश्वविद्यालयों को भेजा जाएगा।

स्नातक परीक्षा में तीन भागों में पूछे जाएंगे सवाल :

सभी विश्वविद्यालयों में अब स्नातक की परीक्षाओं में तीन भागों में सवाल पूछे जाएंगे। सवाल पार्ट ए पार्ट बी और पार्ट सी में बंटे होंगे। पार्ट वन में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा में दो-दो नंबर के दस बहुविकल्पीय सवाल होंगे।

बहुविकल्पीय सवाल 20 नंबर के पूछे जाएंगे

बहुविकल्पीय सवाल 20 नंबर के पूछे जाएंगे। इसके बाद पार्ट बी में शॉर्ट आंसर के चार सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल पांच अंकों के होंगे। यानी शॉट आंसर सवाल भी 20 नंबर के होंगे।

स्नातक की थ्योरी की परीक्षा 70 अंकों की होगी

पार्ट सी में 10-10 अंक के तीन दीर्घ उत्तरीय सवाल पूछे जाएंगे। यानी दीर्घ उत्तरीय सवाल 30 अंक के होंगे। स्नातक की थ्योरी की परीक्षा 70 अंकों की होगी। 30 अंक प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के भी जोड़े जाएंगे।

ये भी पढ़ें BRABU UG Admission 2023 : 4 वर्षीय स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now