बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG ADMISSION: स्नातक पार्ट वन में दाखिले की तारीख खत्म, यहाँ जाने फिर कब नामांकन के लिए खुलेगा पोर्टल

On: October 25, 2021 12:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG ADMISSION: बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक पार्ट वन में दाखिले की तारीख शनिवार को खत्म हो गयी। विवि के यूएमआइएस कॉर्डिनेटर प्रो. ललन कुमार झा ने बताया कि अब दाखिले के लिए तारीख नहीं बढ़ायी जायेगी। समयसीमा खत्म होने तक 4600 छात्रों के दाखिले की सूचना कॉलेजों ने दी थी। बाकी छात्रों का डाटा पोर्टल पर नहीं चढ़ाया गया था। रविवार तक पोर्टल पर डाटा चढ़ाने की तारीख तय है। कॉलेजों को इसके लिए निर्देश दे दिया गया है।

BSEB Intermediate Scholarship: बिहार बोर्ड 12th के 50 हजार छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप ,यहाँ से करें आवेदन

अभ्यर्थियों को एडिट का विकल्प मिलेगा

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के दर्जनभर नये संबद्ध कॉलेजों में नामांकन के लिए अगले हफ्ते पोर्टल खुलेगा. अभ्यर्थियों को एडिट का विकल्प मिलेगा, जिस पर कॉलेज की जगह केवल जिले का नाम लिखना होगा उसके आधार पर कॉलेज का आवंटन कर यूनिवर्सिटी की ओर से लिस्ट जारी की जायेगी. तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर विभिन्न कॉलेजों में स्नातक सत्र 2021-24 में 23 अक्टूबर तक नामांकन करना था. इसके बाद 25 अक्टूबर तक कॉलेजों की ओर से नामांकित छात्रों की सूची यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर अपलोड करनी है.

Post Matric Scholarship Bihar: ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी, छात्र-छात्राएं यहाँ से करें अप्लाई

नव संबद्धता वाले कॉलेजों में नामांकन के लिए खुलेगा पोर्टल

बीआरएबीयू के तहत नव संबद्धता वाले कॉलेजों में स्नातक की नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए विवि का पोर्टल का खोला जाएगा। 10 कॉलेजों में लगभग 8 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन होना है। इसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय में नामांकन की प्रक्रिया होगी। विवि के अधिकारी ने बताया, स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद इन कॉलेजों को संबद्धता दी गई है।

उम्मीद है कि 26-27 अक्टूबर से पोर्टल खुल जाएगा

आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद विवि के दर्जनभर डिग्री कालेजों को सरकार की ओर से इसी सत्र से नामांकन की स्वीकृति दी गई, लेकिन तिथि समाप्त हो जाने के कारण इन कालेजों का विकल्प विद्यार्थियों को नहीं मिल सका। अब इन कालेजों में भी नामांकन के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। विवि की ओर से अगले सप्ताह फिर से पोर्टल खोलने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि 26-27 अक्टूबर से पोर्टल खुल जाएगा।

BSEB Scholarship : इंटर 2021 पास छात्रों का स्कॉलरशिप लिस्ट जारी, इस लिस्ट में आये छात्रो को मिलेगी छात्रवृत्ति, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना समेत विभिन्न योजनाओं के तहत छात्राओं के लिए ₹9.47 अरब रुपये की राशि जारी

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now