बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG Part 1 Admission : 13 अक्टूबर को जारी होगी स्नातक नामांकन की तीसरी मेरिट लिस्ट, यहां जाने सभी डिटेल्स

On: October 9, 2022 6:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG Part 1 Admission 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक सत्र 2022-25 में अब भी 60 फीसदी सीटें खाली हैं। नामांकन के लिए दो मेधा सूची जारी हो चुकी हैं।

आवेदन करने का रविवार को अंतिम दिन

इसके आधार पर आधी सीटें भी नहीं भर पाई हैं। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन तीसरी सूची जारी करने की तैयारी में जुटा है। तीसरी सूची के लिए आवेदन में सुधार व सीबीएसई के छात्रों के लिए आवेदन करने का रविवार को अंतिम दिन है।

विभिन्न कॉलेज में दो मेधा सूची के आधार पर स्नातक में करीब 74 हजार विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक में नामांकन के लिए इस बार करीब दो लाख सीटें निर्धारित है।

यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ. टीके डे ने बताया

यूनिवर्सिटी की ओर से आवेदन में सुधार व सीबीएसई छात्रों के आवेदन के लिए नौ अक्टूबर तक पोर्टल खोला गया है। यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ. टीके डे ने बताया कि 13 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी की ओर से तीसरी सूची जारी की जाएगी।

Cyber Security: यूजीसी की सराहनीय पहल, सभी विश्वविद्यालयों में यूजी और पीजी के स्टूडेंट्स करेंगे साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई

नौ अक्टूबर के रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते

यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक में इस बार नए कॉलेजों के जुड़ने से सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार लगभग 95 हजार छात्रों का नामांकन स्नातक में हुआ था। डॉ. टीके डे ने कहा कि सीबीएसई के छात्र नौ अक्टूबर के रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

सीबीएसई के छात्रों का रिजल्ट देरी से निकलने से नामांकन कम

सीबीएसई के छात्रों का रिजल्ट देरी से निकलने से अब तक नामांकन कम है। इस बार के आवेदन में सीबीएसई के छात्रों की संख्या अधिक है।

डिजीलॉकर के सर्टिफिकेट के आधार पर नामांकन के बारे में सही जानकारी नहीं होने से बड़ी संख्या में छात्र आवेदन नहीं कर पाए। अब तक छात्र डिजीलॉकर के सर्टिफिकेट के आधार पर आवेदन करने के बाबत पूछ ही रहे हैं।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now