बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG Admission 2022 : अब सीटों से अधिक नामांकन नहीं ले सकेंगे संबद्ध कॉलेज, नकेल कसने के लिए बनाई गई योजना, यहाँ जाने पूरी डिटेल्स

On: July 15, 2022 5:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG Admission 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी में संबद्ध कॉलेज अब दाखिले में मनमानी नहीं कर सकतें। उनके पास जितनी सीटें होंगी उतने ही छात्रों का दाखिले वे ले पाएंगे। संबद्ध कॉलेजों की मनमानी पर नकेल कसने के लिए विवि प्रशासन योजना तैयार कर रहा है।

इस बार सभी स्थाई संबद्धता वाले और अस्थाई संबद्धता वाले कॉलेजों का वर्गीकरण किया जा रहा है। इसमें स्थाई संबद्धता वाले कॉलेजों को कितनी सीटों की मान्यता है और अस्थाई संबद्धता वाले कॉलेजों को कितनी सीटों की मान्यता है इसकी सूची तैयार हो रही ह्रै।

यूएमआईएस के कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने गुरुवार को बताया

यूएमआईएस के कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने गुरुवार को बताया कि स्नातक में दाखिले से पहले सभी कॉलेजों की सीटों तय की जाएंगी। जिस कॉलेज में जितनी सीटें स्वीकृत हैं, उनमें उनपर ही दाखिला होगा। एडमिशन कमेटी में सीटों की संख्या को रखा जायेगा। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।

सीट से अधिक दाखिले की बार-बार मिली है शिकायत

बिहार यूनिवर्सिटी के कई संबद्ध कॉलेजों में सीट से अधिक दाखिले की शिकायत विवि प्रशासन को हमेशा मिलती रही है। कई कॉलेज ऐसे हैं जिनके पास विषय की मान्यता नहीं है फिर भी उन्होंने उस विषय में छात्रों का दाखिला ले लिया है। वर्ष 2018-19 में भी ऐसे मामले सामने आये थे।

वर्ष 2020 में सीट से अधिक दाखिला लेने के मामले सामने आये थे

इसके बाद इन कॉलेजों पर जांच भी बैठाई गई थी। कुछ अंगीभूत कॉलजों में भी वर्ष 2020 में सीट से अधिक दाखिला लेने के मामले सामने आये थे। इसमें कई बड़े कॉलेज भी शामिल थे। विवि प्रशासन इस वर्ष से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिले इसके लिए यह सख्ती करने जा रहा है।

BRABU : स्नातक में नामांकन के लिए सीटें होंगी रिवाइज्ड, नैक की ग्रेड‍िंग के हिसाब से तय होगी फीस, यहाँ जाने डिटेल्स

एडमिशन कमेटी की बैठक के बाद सीटें होंगी आवंटित

स्नातक के सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए एक लाख 38 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। छात्रों का दाखिला एडमिशन कमेटी की बैठक के बाद होगा। बैठक के बाद ही कॉलेजों को विषयवार सीट आवंटित होंगी।

इसके बाद मेधा सूची और कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर ने बताया कि एडमिशन में आरक्षण के नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग छात्रों के लिए जो निर्देश हैं उनका भी पालन किया जाएगा।

नामांकन के लिए सीबीएसई रिजल्ट का भी इंतजार

बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक में एडमिशन के लिए CBSE रिजल्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। यूजीसी ने निर्देश दिया है कि सीबीएसई के रिजल्ट के बाद ही यूनिवर्सिटी स्नातक में अपने दाखिले के कार्यक्रम को खत्म करें।

पिछली बार CBSE के 26 हजार छात्रों ने नामांकन के लिए आवेदन किया

बिहार यूनिवर्सिटी में भी बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट की प्रतीक्षा हो रही है। कोऑर्डिनेटर ने कहा कि सीबीएसई के 12वीं के छात्रों को भी स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन का मौका दिया जाएगा। पिछली बार सीबीएसई के 26 हजार छात्रों ने स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन किया था।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU : वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ीं, अब इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now