बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG ADMISSION 2022: 10 हजार छात्रों ने अच्छे कॉलेज में दाखिले के लिए अंक बढ़ा कर भरा आवेदन, फर्जीवाड़ा करने वालो के नाम मेरिट लिस्ट से भी रिजेक्ट

On: August 15, 2022 12:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG ADMISSION 2022: यूजी कोर्स में अच्छे कॉलेज में नामांकन के लिए फर्जीवाड़ा करने वाले छात्रों के नाम मेरिट लिस्ट से भी रिजेक्ट कर दिए गए हैं।

प्राचार्यों को लिस्ट से मिलान के बाद भी कट ऑफ देख दाखिले का दिया निर्देश

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर यूएमआईएस ने ऐसे आवेदनों को पहली मेरिट लिस्ट से अलग कर दिया है। इसकी संख्या एक-दो नहीं बल्कि 10 हजार हैं। ऐसे छात्रों को सीटें खाली रह जाने पर नामांकन का मौका मिलेगा।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना नाम देखें

BRABU UG 1st Merit list : बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए 1st Merit List जारी, यहाँ से करे डाउनलोड

बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन में अधिक अंक दर्ज कर दि

विश्वविद्यालय के 102 कॉलेजों में स्नातक पार्ट वन में 16 अगस्त से दाखिला होगा। इसके लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, नामांकन के लिए डेढ़ लाख सीटों के विरुद्ध तकरीबन इतने ही आवेदन आए। इनमें से बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन में अधिक अंक दर्ज कर दिए। जबकि मार्क्स शीट में कम अंक थे।

जांच के दौरान कम अंक होने पर ऐसे आवेदनों को पहली मेरिट लिस्ट से अलग कर दिया गया है। यूएमआईएस समन्वयक डॉ. टीके डे ने कहा कि कई छात्र इसलिए आवेदन में अधिक अंक दे देते हैं, ताकि मेरिट लिस्ट में च्वाइस का कॉलेज मिल जाए। सही तरीके से जांच के बाद इस तरह के गड़बड़ करने वाले पकड़ में आ गए।

आवंटित कॉलेज में ही दाखिला अनिवार्य

मेरिट लिस्ट में जिन छात्रों के नाम जिस कॉलेज में आवंटित हुए हैं, उस कॉलेज के प्राचार्य को अंक पत्र की जांच के बाद ही नामांकन लेने को कहा गया है। आवंटित कॉलेज से अलग किसी कॉलेज में छात्र का नामांकन नहीं होगा। दरअसल, ऑनलाइन आवेदन के बाद अब ऐसी गड़बड़ी पकड़ में आने लगी है।

अधिक अंक वाले भी कई अच्छे कॉलेज में नामांकन से वंचित रह जाते

पहले इस तरह का सिस्टम नहीं होने पर कम अंक वाले भी अधिक अंक दर्ज कराकर मेरिट लिस्ट में आ जाते थे। बाद में लिस्ट में नाम होने के आधार पर कॉलेज नामांकन कर लेता था। जबकि वास्तविक में अधिक अंक वाले भी कई अच्छे कॉलेज में नामांकन से वंचित रह जाते थे।

BRABU : स्नातक और पीजी में नामांकन की प्रक्रिया 16 अगस्त से, सभी कॉलेजों में होगी एक समान फीस, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now