बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG Admission : 70 हजार सीटों के लिए इस दिन जारी होगी स्नातक सत्र 2022-25 की 2nd मेरिट लिस्ट, यहां जाने लेटेस्ट अपडेट

On: September 14, 2022 8:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG Part 1 Admission : बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए 70 हजार से अधिक सीटों के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी।

पहली मेरिट लिस्ट 98 हजार सीटों के लिए जारी की गयी थी, जिसमें करीब 67 हजार छात्र- छात्राओं ने नामांकन लिया है. इसके बाद छात्र- छात्राओं को रिक्त सीटों के अनुसार कॉलेज या विषय का विकल्प बदलने का अवसर दिया गया था, विवि के 39 अंगीभूत व तीन गवर्नमेंट सहित 112 कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।

यूएमआइएस को-ऑर्डिनेटर प्रो टीके डे ने बताया

यूएमआइएस को-ऑर्डिनेटर प्रो टीके डे ने बताया कि अभी आवेदनों की जांच चल रही है। 1.47 लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।

हफ्ते भर के अंदर दूसरी लिस्ट जारी कर दी जायेगी

अभी करीब 80 हजार अभ्यर्थियों का नामांकन नहीं हो सका है। सैकड़ों अभ्यर्थियों ने रिक्त सीटों के अनुसार विकल्प एडिट किया है। हफ्ते भर के अंदर दूसरी लिस्ट जारी कर दी जायेगी। प्रो डे ने बताया कि 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को दूसरी मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी।

ये भी पढ़ें BRABU PG 2nd Semester Exam: 27 सितंबर से शुरू होगी पीजी 2nd सेमेस्टर थ्योरी की परीक्षा, यहां जाने कब जारी होगा परीक्षा का रूटीन

पहली मेरिट लिस्ट का नामांकन पूरा होने के बाद आये चार कॉलेज

सरकार की ओर से संबद्धता मिलने में विलब के कारण कई कॉलेजों के सामने संकट खड़ा हो गया है. इस साल चार कॉलेजों को संबद्धता पहली मेरिट लिस्ट का नामांकन पूरा होने के बाद मिली।

98 कॉलेजों के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की गयी थी

वहीं यूनिवर्सिटी की ओर से पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 10 नये कॉलेज पोर्टल पर जुड़े। 98 कॉलेजों के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की गयी थी। नामांकन शुरू हुआ, तो सरकार से सबद्धता लेकर आने वाले कॉलेजों का नाम भी जुड़ता गया। नये जुड़ने वाले कॉलेजों में सीट भरने को लेकर प्रबंधन के सामने बड़ी चुनौती होगी।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now