बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: ₹500 रुपये विलंब शुल्क के साथ पार्ट-1 का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आज एक दिन के लिए खुला पोर्टल, छात्र जल्द भरे परीक्षा फॉर्म

On: May 7, 2022 4:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG 2020-23 Exam Form: बिहार यूनिवर्सिटी में पार्ट-1 सत्र 2020-23 का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए शनिवार को एक दिन पोर्टल खोला गया है। इसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार और यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने शुक्रवार को दी। प्रो. डे ने बताया कि कई कॉलजों ने आवेदन दिया था कि उनके यहां कुछ छात्र फॉर्म नहीं भर सके हैं, इस कारण एक दिन के लिए पोर्टल खोला गया है।

परीक्षा फॉर्म 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरा जाएगा

वहीं, परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा फॉर्म 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरा जाएगा। कॉलेजों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा व विलंब शुल्क का आरटीजीएस करके छात्रों की सूची आठ मई को यूएमआइएस को ईमेल कर देना है।

UMIS कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया

नौ मई को छात्रों की लिस्ट और आरटीजीएस की रसीद की हार्ड कॉपी एडमिट कार्ड सेक्शन में दोपहर 12 बजे तक जमा कर देना है। यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि दस टैग कॉलेजों के छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरा जाना था।

30 अप्रैल तक 91 हजार छात्रों ने फॉर्म भरा था

इन टैग कॉलेजों को सभी दस्तावेज के साथ 27 अप्रैल तक बुलाया गया था, लेकिन दस में चार ही टैग कॉलेज छात्रों की सूची लेकर आए। पार्ट-1 की परीक्षा के लिए 30 अप्रैल तक 91 हजार छात्रों ने फॉर्म भरा था।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now