बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG 1st Semester Exam Guidelines : स्नातक 1st सेमेस्टर परीक्षा को लेकर यूनिवर्सिटी ने जारी की सख्त गाइडलाइन, यहां पढ़ें बड़ी अपडेट

On: January 7, 2026 6:40 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG 1st Semester Exam Guidelines : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने स्नातक सत्र 2025–29 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर परीक्षा कार्यक्रम के साथ-साथ कड़े दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिका (OMR शीट) पर रोल नंबर या अन्य विवरण गलत भरने की स्थिति में संबंधित परीक्षार्थी का रिजल्ट रोका जा सकता है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

विश्वविद्यालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 15 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा इस नए सत्र की पहली बड़ी शैक्षणिक गतिविधि मानी जा रही है, जिसमें लगभग 1.60 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

पहली बार अलग फॉर्मेट में परीक्षा शेड्यूल

परीक्षा विभाग ने इस बार पहली बार विषयवार और पाठ्यक्रमवार अलग-अलग फॉर्मेट में परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। साथ ही कॉलेजों और विद्यार्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक गलती से छात्रों का नुकसान न हो।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

OMR शीट भरते समय बरतें पूरी सावधानी

परीक्षा विभाग ने साफ कहा है कि OMR शीट पर रोल नंबर, प्रश्न पत्र कोड और अन्य जरूरी विवरण अत्यंत सावधानी से भरे जाएं। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उत्तर पुस्तिका अमान्य हो सकती है और परिणाम जारी होने में बाधा आ सकती है।

परीक्षा फॉर्म और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी

विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे 8 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म पोर्टल पर अपलोड करें। इसके बाद 9 जनवरी तक परीक्षार्थियों की सूची और परीक्षा शुल्क जमा कराया जाएगा। वहीं, 10 जनवरी को विश्वविद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाने की संभावना है।

दो पालियों में होगी परीक्षा

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

  • पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सभी परीक्षाएं निर्धारित समय और अनुशासन के साथ संपन्न कराई जाएंगी।

छात्रों से अपील

BRABU ने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा से पहले अपने कॉलेज से संपर्क कर सभी जानकारी की पुष्टि कर लें और परीक्षा के दौरान दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now