बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG 1st Semester Exam Date : 18 दिसंबर से शुरू होगी स्नातक सत्र 2023-27 के 1st सेमेस्टर की परीक्षा, यहां जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

On: December 8, 2023 6:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG 1st Semester Exam Date : बिहार यूनिवर्सिटी में चार वर्षीय स्नातक के पहले सेमेस्टर की परीक्षा 18 दिसंबर से होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. टीके डे ने गुरुवार को परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया।

प्रो. डे ने बताया कि मेजर, माइनर, मल्टी डिसिप्लनिरी, वैल्यू एडड और स्किल एडवांसमेंट के विषयों के लिए अलग-अलग ग्रुप बनाये गये हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

दो पाली में आयोजित होगी परीक्षा:

पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक से शाम चार बजे तक होगी। पहली पाली में ग्रुप ए, सी और ई के विषयों की और दूसरी पाली में ग्रुप बी, डी और एफ के विषयों की परीक्षा होगी।

ये भी पढ़ें: BSSC Inter Level 2023 : बीएसएससी 12000 वैकेंसी को लेकर नया नोटिस जारी

मेजर विषयों की परीक्षा 18 से 20 तक होगी। 21 से 23 दिसंबर तक माइनर ग्रुप के विषयों की परीक्षा होगी। चार जनवरी से छह जनवरी तक मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स की परीक्षा होगी।

60 केंद्रों पर होगी पहले सेमेस्टर की परीक्षा :

आठ जनवरी को वैल्यू एडड, नौ जनवरी को स्किल एडवांसमेंट और 10 जनवरी को एमआईएल की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 60 केंद्र बनाये जाएंगे। पार्ट वन की परीक्षा में 15 हजार छात्रों का एडमिट कार्ड रोका गया है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

एक लाख 35 हजार विद्यार्थी लेंगे हिस्सा :

पार्ट वन में डेढ़ लाख छात्रों का नामांकन हुआ था जबकि परीक्षा 1 लाख 35 हजार छात्र ही दे रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जिस कॉलेज में शिक्षकों की कमी नहीं है, उसे ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

कई कॉलेजों ने शिक्षक और जगह की कमी बताकर कॉलेज को सेंटर नहीं बनाने को कहा है। पूर्वी चंपारण के एक कॉलेज ने कहा है कि उनके यहां आठ ही शिक्षक हैं, वह परीक्षा में वीक्षण कार्य नहीं करा सकते हैं।

अगले सप्ताह जारी होगा एडमिट कार्ड :

बिहार यूनिवर्सिटी में चार वर्षीय स्नातक के पहले सेमेस्टर की परीक्षा 18 दिसंबर से होगी। परीक्षा को परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अगले सप्ताह एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: BRABU UG 1st Semester Exam Schedule 2023: स्नातक सत्र 2023-27 के 1st सेमेस्टर की परीक्षा कार्यक्रम जारी, यहां देखे परीक्षा कार्यक्रम?

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now