बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG 1st Semester Admit Card 2023: स्नातक 1st सेमेस्टर के 25 हजार छात्रों का एडमिट कार्ड रुका, क्या है मामला? जाने पूरी अपडेट?

On: November 21, 2023 6:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG 1st Semester Admit Card 2023: बिहार यूनिवर्सिटी के चार वर्षीय स्नातक सत्र 2023-27 कोर्स में कम अटेंडेस वाले छात्रों का एडमिट कार्ड रोक दिया गया है। 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. टीके डे ने बताया :

उपस्थिति पूरी नहीं होने पर BRA Bihar University के 25 हजार छात्रों का फार्म नहीं भराया गया है। कॉलेजों के प्राचार्यों ने बताया कि 15 से 20 प्रतिशत छात्रों को फॉर्म भरने से रोका गया है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. टीके डे ने बताया कि पहले सेमेस्टर का फार्म भरने के लिए तारीख बढ़ाई गई है, कॉलेजों से ब्योरा मांगा गया है कि उनके यहां कितने छात्रों का फार्म भरा गया और कितनों का रुका। फॉर्म भरने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थति जरूरी है।

अटेंडेंस पूरा करने के लिए कराए गए एक्सट्रा क्लास :

प्राचार्यों ने बताया कि जिन छात्रों के अटेंडेस कम थे, उनको एक्स्ट्रा क्लास भी कराये गये। कई छात्र जो कॉलेज नहीं आ रहे थे उनकी ऑनलाइन कक्षाएं कराई गईं। लेकिन इन सबके बावजूद जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत नहीं हो सकी उन छात्रों को एडमिट कार्ड से रोका गया है।

ये भी पढ़ें: BRABU TDC Part 1 & 3 Result : स्नातक पार्ट 1 और 3 के 20 हजार छात्रों के रिजल्ट पर लगी रोक, जाने क्या है कारण और कब जारी होगा रिजल्ट ?

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत हो । इसके लिए कॉलेजों ने भी पूरे प्रयास किये। राजभवन और उच्च शिक्षा निदेशालय ने सख्त निर्देश दिया था कि एडमिट कार्ड के लिए 75 प्रतिशत की उपस्थिति अनिवार्य है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

अटेंडेंस पर मिलने हैं पांच नंबर :

चार वर्षीय स्नातक में छात्रों को अटेंडेंस पर 5 नंबर दिये जाने हैं। प्राचार्यों ने बताया कि अटेंडेंस पूरा नहीं होने वाले छात्रों को पांच नंबर नहीं दिये हैं।

कई छात्रों को तीन नंबर तक आये हैं। अटेंडेंस के पांच नंबर को इंटरनल के अंक में जोड़ना है। चार वर्षीय स्नातक में 70 नंबर थ्योरी परीक्षा और 30 नंबर इंटरनल के जोड़े जाएंगे।

जुलाई से ही अटेंडेस के लिए कहा जा रहा :

बिहार यूनिवर्सिटी प्रशासन जुलाई से ही छात्रों को अटेंडेंस पूरा करने के लिए कह रहा। शिक्षा विभाग और राजभवन की सख्ती के बाद कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति भी बढ़ी, लेकिन इसके बाद भी 20 प्रतिशत छात्र कॉलेज नहीं आये।

इस सत्र में एक लाख 48 हजार छात्रों का दाखिला लिया गया था। नामांकन के साथ ही कॉलेजों में छात्रों को 75 प्रतिशत उपस्थिति के लिए ताकीद कर दी गई थी।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now