मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

BRABU UG 1st Mid Term Exam 2023: 11 सितंबर से शुरू होगी स्नातक 1st सेमेस्टर के मिड टर्म की परीक्षा, यहां जाने क्या है पूरी तैयारी? 

On: September 7, 2023 6:23 AM
Follow Us:
BRABU BIHAR UNIVERSITY MUZAFFARPUR
---Advertisement---

BRABU UG 1st Mid Term Exam 2023: स्नातक में लागू च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम के अनुसार अब सेमेस्टर की परीक्षा से पहले मिड सेमेस्टर टेस्ट भी कालेज स्तर पर होगा।

राजभवन के कैलेंडर के अनुसार 11 से 16 सितंबर के बीच इसका आयोजन किया जाना है। ऐसे में इससे पहले सिलेबस को लेकर हो रही उलझनों को दूर करना होगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय ने एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुलाई है।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

इंटरनल परीक्षा लेना कॉलेजों की जिम्मेदारी

परीक्षा नियंत्रक डॉ. टीके डे ने बताया कि इंटरनल परीक्षा लेना कॉलेजों की जिम्मेदारी है पर परीक्षा विभाग इसकी पूरी मॉनिटरिंग करेगा।

उन्होंने बताया कि इंटरनल के अंकों पर ही फाइनल परीक्षा के अंक तय होंगे। अगर इंटरनल के नंबर ठीक नहीं हुए तो फाइनल परीक्षा के अंक गड़बड़ हो सकते हैं।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

बिहार यूनिवर्सिटी में 30 नंबर के इंटरनल और 70 नंबर की एक्सटर्नल परीक्षा होगी। मिड टर्म के बाद दिसंबर-2023 में फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी।

कॉपी की जांच में कोडिंग का पालन किया जाएगा

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कॉलेजों को निर्देश दिया जाएगा कि इंटरनल परीक्षा में भी कॉपी की जांच में कोडिंग का पालन किया जाएगा।

कॉलेजों को इसका सख्त निर्देश रहेगा कि वह कॉपियों की जांच समय पर कर उसकी मार्क्स पोस्टिंग समय पर कर दें। परीक्षा नियंत्रक ने बताया हमलोग इंटरनल की मार्क्स पोस्टिंग के लिए एक पोर्टल बना रहे हैं। इसी पोर्टल पर कॉलेजों को इंटरनल के अंक देने हैं।

अबतक इंटरनल के अंक कॉलेज ईमेल से भेजते थे। कई बार मेल पर अंक आने में देर होती थी। कई बार कॉलेजो से अंक नहीं आने पर रिजल्ट पेंडिंग हो जाता था। सेमेस्टर सिस्टम में कोई रिजल्ट पेंडिंग नहीं हो इसके लिए यह नया सिस्टम शुरू किया जा रहा है।

एक लाख 40 हजार विद्यार्थी मिड टर्म की परीक्षा देंगे

बिहार यूनिवर्सिटी में पहली बार एक लाख 40 हजार विद्यार्थी मिड टर्म की परीक्षा देंगे। कॉलेजों में इसके लिए छात्रों को जानकारी भी दी जा रही है।

M.P. Sinha Science College के फिजिक्स के विभागाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा में छात्रों को इंटरनल की तैयारी करने के बारे बताया जा रहा है। छात्रों को यह बताया जा रहा है कि इंटरनल में उन्हें किस तरह के सवालों के जवाब देने होंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इंटरनल की कॉपियां कॉलेजों में ही जांच की जाएंगी।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026 Release: 1.50 लाख छात्रों के लिए 63 परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड जारी, यहां से मिलेगा एडमिट कार्ड

BRABU UG 1st Semester Exam Centre List 2025: प्रथम सेमेस्टर के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 63 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

BRABU UG 1st Semester Admit Card Update 2026: स्नातक सत्र 2025-29 के 1st सेमेस्टर में अब एडमिट कार्ड पर होगी उत्तर पुस्तिका की संख्या, पेंडिंग सुधार में मिलेगी बड़ी सुविधा

PG Admission 2025-27: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नामांकन की तिथि बढ़ी, 17 जनवरी तक करें आवेदन

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा स्नातक प्रथम सेमेस्टर एडमिट कार्ड

BRABU New Evaluation Pattern Implemented: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में मूल्यांकन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब दो साल से निष्क्रिय विवि सक्रिय