बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG 1st Mid Semester Test: स्नातक सत्र 2023-27 का मिड सेमेस्टर टेस्ट होगा इसी महीने, नहीं मिले कई पेपर के सिलेबस, यहां जानें कब होगी परीक्षा?

On: September 3, 2023 7:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG 1st Mid Semester Test 2023-27: बिहार यूनिवर्सिटी के विभिन्न अंगीभूत और संबद्ध डिग्री कालेजों में स्नातक सत्र 2023-27 में नामांकित विद्यार्थियों का मीड सेमेस्टर टेस्ट इसी महीने होगा। राजभवन की ओर से निर्धारित कैलेंडर के अनुसार 11 से 16 सितंबर के बीच मिड सेमेस्टर टेस्ट होना है।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

1.40 लाख विद्यार्थी इसमें में पहले सेमेस्टर की होगी परीक्षा

इसमें पहली बार 1.40 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे । पहली बार स्नातक के विद्यार्थियों के लिए मिड सेमेस्टर टेस्ट आयोजित किया जाएगा। च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू होने के कारण यह व्यवस्था बनाई गई है। इसके बाद नवंबर में पहले सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

इंटरनल को लेकर कालेज के शिक्षक से लेकर विद्यार्थी तक संशय में हैं। क्योंकि च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत सिलेबस में बदलाव किया गया है। माइनर, मेजर वैल्यू एडेड और स्किल इन्हांसमेंट के कोर्स भी जोड़े गए हैं,

लेकिन कई पेपर का अबतक सिलेबस ही कालेजों को नहीं मिला है। ऐसे में वे परेशान हैं कि बच्चों को पढ़ाएं क्या? वोकेशनल कोर्स का चयन भी किया जाना है। इसके तहत बास्केट में से विषयों को चुनना है। अबतक यह तय नहीं हो सका है कि किन वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई विद्यार्थियों को प्रथम सेमेस्टर में करनी है।

11 से 16 सितंबर के बीच मिड सेमेस्ट टेस्ट निर्धारित कैलेंडर के अनुसार होगा

इधर, विश्वविद्यालय ने टेस्ट को लेकर कालेजों को दिशा निर्देश दिया है। कहा गया है कि परीक्षा कालेज में ही होगी, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से इसकी लगातार मानीटरिंग की जाएगी। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या से लेकर इसका परिणाम तक विश्वविद्यालय के पास रहेगा। इस परीक्षा के बाद 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा ली जाएगी। 10 जनवरी को पहले सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।

कम उपस्थिति वाले टेस्ट से होंगे वंचित

राजभवन और शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद ऐसे विद्यार्थी मिड सेमेस्टर टेस्ट से वंचित हो जाएंगे जिनकी उपस्थिति कक्षाओं में 75 प्रतिशत से कम रही है। विश्वविद्यालय ने इसको लेकर कालेजों को प्रति महीने उपस्थिति की रिपोर्ट भी भेजने को कहा है।

जो विद्यार्थी लगातार कक्षाओं से दूर हैं। उनका नामांकन रद करने का आदेश दिया जा चुका है। ऐसे में अनुपस्थित रहने वालों की मुश्किलें बढ़ने वालीं हैं।

आधा दर्जन कालेजों ने विश्वविद्यालय को एक भी दिन कक्षा में नहीं आने वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट भेजी

अबतक आधा दर्जन कालेजों ने विश्वविद्यालय को एक भी दिन कक्षा में नहीं आने वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट भेजी है। सभी कालेजों को रिपोर्ट भेजने के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। ऐसे विद्यार्थियों को अंतिम चेतावनी के साथ स्पष्टीकरण भी देने को कहा गया है। इसके बाद उनका नामांकन रद किया जाएगा।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now