बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG 1st Merit List Release Today: स्नातक सत्र 2025-29 में 1.56 लाख सीटों के लिए आज जारी होगी 1st मेरिट लिस्ट

On: July 4, 2025 6:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG 1st Merit List Release Today: बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए शुक्रवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मुजफ्फरपुर सहित 6 जिलों के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में इसके आधार पर नामांकन होगा। पहली मेरिट लिस्ट से नामांकन के लिए 12 जुलाई तक का समय दिया गया।

इसके बाद कॉलेज नामांकन की रिपोर्ट अपडेट करेंगे, तो शेष अभ्यर्थियों के लिए दूसरी लिस्ट जारी होगी। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय में कुल 1.56 लाख सीटों पर नामांकन होना है। इसके लिए 1.58 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

स्नातक की 3 लाख से अधिक सीट :

विश्वविद्यालय में पहले स्नातक की 3 लाख से अधिक सीट थी। कई कॉलेजों में बीते वर्षों में बिना आधार के मनमाने तरीके से सीट वृद्धि की गई थी। ऐसे मामले संबद्ध कॉलेजों में ही सामने आ रहे थे, जिसको लेकर पहले भी शिकायत हुई थी।

वहीं, कई अंगीभूत कॉलेजों में ज्यादा आवेदन के बाद भी कम सीट होने के कारण हर साल छात्रों को नामांकन से वंचित होना पड़ता था।

इसको लेकर पिछले दिनों नामांकन समिति की बैठक हुई, जिसमें सीट रिवाइज करने का निर्णय लिया गया। इसके आधार पर सीट निर्धारण के लिए कमेटी बनी और सभी कॉलेजों में उपलब्ध सीट व पिछले वर्षों के नामांकन के रिकॉर्ड की समीक्षा की गई।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

निर्धारित शुल्क लेना होगा, अधिक लेने पर कार्रवाई:

विश्वविद्यालय की ओर से सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों को निर्देश जारी किया गया है कि राजभवन से स्नातक के लिए निर्धारित शुल्क ही लें। इससे अधिक शुल्क लेने की शिकायत पर संबंधित कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई होगी।

पिछले सत्रों में कई कॉलेजों से मनमानी शुल्क लेने की शिकायत मिली थी। इसको लेकर पिछले दिनों हुई नामांकन समिति की बैठक में भी चर्चा हुई। साथ ही सभी कॉलेजों में एक समान फीस लागू करने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें: BRABU UG 1st Merit List 2025-29

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now