मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

BRABU UG 1st Admission Merit List Date 2025 : स्नातक में नामांकन के लिए अगले सप्ताह जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

On: June 18, 2025 7:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए अगले सप्ताह पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन के लिए मंगलवार रात 11.59 बजे तक पोर्टल खुला था। देर शाम तक 1.55 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। बताया गया कि अपडेट होने के बाद आंकड़ा बढ़ेगा।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

स्नातक के लिए 3 लाख से अधिक सीट है :

वहीं, मेरिट लिस्ट तैयार करने से पहले विश्वविद्यालय में नामांकन समिति की बैठक होगी। इसमें विषयवार सीट तय करने के साथ ही फीस पर भी निर्णय लिया जाएगा। विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक के लिए 3 लाख से अधिक सीट है।

इस बार मेरिट लिस्ट तैयार करने से पहले विषयवार सीटों को संशोधित किया जाएगा। कई विषयों में जरूरत से अधिक सीटें हैं, तो करीब आधा दर्जन विषयों में अधिक आवेदन के कारण हजारों छात्र नामांकन नहीं ले पाते हैं। कॉलेजों की ओर से लगातार सीट वृद्धि के लिए आवेदन दिया जा रहा है। इस आधार पर नामांकन समिति की बैठक में सीटों को लेकर निर्णय किया जाएगा।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

बिहार विश्वविद्यालय में गुरुवार को नामांकन समिति की बैठक प्रस्तावित है। कॉलेजों में विषयवार उपलब्ध सीटों की समीक्षा के बाद नए सत्र में होने वाले नामांकन को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। पिछले सत्र में कई कॉलेजों में हिंदी, राजनीति विज्ञान, भूगोल समेत अन्य विषयों में सीटों की वृद्धि की गई थी। नए सत्र में सीट वापस लिए जाएंगे या बढ़े सीटों पर ही एडमिशन होगा।

एक समान फीस संरचना लागू करने पर विचार :

दूसरी ओर स्नातक में नामांकन के समय विश्वविद्यालय को लगातार शिकायत मिलती है कि एक ही विषय के लिए कॉलेज अलग-अलग फीस लेते हैं। इस बार नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही इसपर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

स्नातक में एक समान फीस संरचना को लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय स्तर से इसकी निगरानी भी होगी। कोई भी कॉलेज तय शुल्क से अधिक नहीं ले सकेगा। इसकी अधिसूचना विश्वविद्यालय की ओर से जारी होगी।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026 Release: 1.50 लाख छात्रों के लिए 63 परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड जारी, यहां से मिलेगा एडमिट कार्ड

BRABU UG 1st Semester Exam Centre List 2025: प्रथम सेमेस्टर के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 63 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

BRABU UG 1st Semester Admit Card Update 2026: स्नातक सत्र 2025-29 के 1st सेमेस्टर में अब एडमिट कार्ड पर होगी उत्तर पुस्तिका की संख्या, पेंडिंग सुधार में मिलेगी बड़ी सुविधा

PG Admission 2025-27: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नामांकन की तिथि बढ़ी, 17 जनवरी तक करें आवेदन

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा स्नातक प्रथम सेमेस्टर एडमिट कार्ड

BRABU New Evaluation Pattern Implemented: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में मूल्यांकन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब दो साल से निष्क्रिय विवि सक्रिय