बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU TDC Part 3 Admit Card 2023: कल कॉलेजों में मिलेगा स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट 3 एडमिट कार्ड, 19 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा

On: September 17, 2023 7:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC Part 3 Admit Card 2023 Download: बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट 3 की परीक्षा 19 सितंबर से परीक्षा शुरू होगी, जबकि एडमिट कार्ड वितरण के लिए केवल एक दिन का समय मिलेगा।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!    

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

व्यवस्था संभालना कॉलेजों के लिए बड़ी चुनौती होगा

रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में सोमवार को ही कॉलेजों में एडमिट कार्ड वितरित किया जायेगा। एक दिन का समय होने के कारण छात्रों की भीड़ जुटेगी, तब व्यवस्था संभालना कॉलेजों के लिए बड़ी चुनौती होगा।

वहीं, किसी तरह की गड़बड़ी होने पर कॉलेज और विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के लिए भी मुश्किल बढ़ जायेगी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

विलंब के कारण प्राचार्य ने केंद्र लेने से किया इनकार

स्नातक तृतीय वर्ष परीक्षा शुरू होने से पहले ही कॉलेजों के साथ छात्रों की परेशानी भी सामने आने लगी है। परीक्षा केंद्र निर्धारण में देरी के कारण पंडित उमाशंकर तिवारी महिला कॉलेज बगहा के प्राचार्य ने परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेज कर परीक्षा संचालित कराने में असमर्थता जतायी है।

17 व 18 को बीआरसी बंद रहेगा

उनका कहना है कि कॉलेज के सभी शिक्षक स्नातक द्वितीय वर्ष परीक्षा के मूल्यांकन में है. परीक्षा के लिए बीआरसी से वीक्षक की मांग करनी पड़ती है, लेकिन 17 व 18 को बीआरसी बंद रहेगा. ऐसी स्थिति में परीक्षा संचालित कराना कठिन होगा।

इधर, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बगहा को परीक्षा केंद्र बनाये जाने पर छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गयी है। चार कॉलेजों की परीक्षा गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में होगी. इससे खासकर छात्राओं के लिए परेशानी है।

ये भी पढ़ें BRABU TDC PART 3 EXAM 2023: स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा 19 से, पांच जिलों में बने 49 परीक्षा केंद्र, यहां पढ़ें परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

उनका कहना है कि बगहा टाउन से करीब 12 किलोमीटर दूर बड़गांव तक जाने की सुविधा है, लेकिन परीक्षा केंद्र वहां से करीब तीन किलोमीटर अंदर है। ऐसे में मुख्य मार्ग से केंद्र तक जाने में परेशानी होगी। कोई यातायात की व्यवस्था नहीं है. रिजर्व वाहन लेकर जाने पर ज्यादा खर्च हो जायेगा।

19 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय ने परीक्षा शेड्यूल में इस बार पहले जीएस की परीक्षा के लिए समय दिया है, चार ग्रुप में सभी विषयों को बांटकर परीक्षा शेड्यूल तैयार किया गया है।

19 सितंबर को पहली पाली में ‘ए’ ग्रुप और दूसरी पाली में ‘बी’ ग्रुप के छात्रों की जीएस की परीक्षा ली जायेगी. वहीं 20 सितंबर को पहली पाली में ‘सी’ ग्रुप और दूसरी पाली में ‘डी’ ग्रुप से संबंधित विषयों के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!    

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now