बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU TDC Part 2 Result Update : स्नातक पार्ट 2 के छात्रों का रिजल्ट फंसा, जाने पूरा मामला

On: December 19, 2023 6:59 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC Part 2 Result Update : बिहार यूनिवर्सिटी में 300 छात्रों का पार्ट टू का रिजल्ट फंस गया है। मामला सत्र 2020-23 का है। छात्रों के पार्ट टू के प्रैक्टिकल के अंक मार्क्सशीट पर नहीं चढ़ाये गये हैं, जिससे इनका रिजल्ट क्लीयर नहीं हुआ है। ये छात्र रोज विवि के चक्कर काट रहे हैं।

इनका कहना है कि पार्ट थ्री की परीक्षा इनलोगों ने पास कर ली, लेकिन पार्ट टू का रिजल्ट क्लीयर नहीं होने से नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। परीक्षा विभाग ने पेंडिंग क्लीयर करने के लिए एक आईटी सेल बना रखा है।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

परीक्षा नियंत्रक प्रो. टीके डे ने कहा :

परीक्षा नियंत्रक प्रो. टीके डे का कहना है कि कॉलेजों की लापरवाही से रिजल्ट अटका है। कॉलेजों ने समय पर रिजल्ट एक्सेल सीट में नहीं भेजा, इसलिए कुछ छात्रों की मार्क्सशीट पर अंक नहीं चढ़े हैं, इसे ठीक किया जा रहा है।

अधूरा रिजल्ट लेकर छात्र काट रहे चक्कर

बिहार यूनिवर्सिटी पहुंचे पार्ट टू के छात्रों ने बताया कि वह आधा अधूरा रिजल्ट लेकर विवि के चक्कर काट रहे हैं। सीतामढ़ी के एसआरकेजी कॉलेज के छात्र रोहित ने बताया कि वह फिजिक्स ऑनर्स के छात्र है, लेकिन प्रैक्टिकल अंक नहीं चढ़ने से रिजल्ट पेंडिंग बता रहा है।

छात्रों ने बताया कि हमलोगों ने पार्ट थी की परीक्षा पास कर ली, लेकिन हमें सर्टिफिकेट नहीं मिला है। रिजल्ट क्लीयर नहीं होने से न तो विवि से प्रोविजनल मिल रहा है और न ही मार्क्सशीट। छात्रों ने कहा कि ऐसे रिजल्ट को लेकर हम क्या करें?

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

ये भी पढ़ें: BRABU UG 1st Semester Exam 2023 : आज से शुरू होगी स्नातक 1st सेमेस्टर की परीक्षा, छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी

पार्ट थ्री में भी कई छात्रों के रिजल्ट पेंडिंग :

पार्ट टू के अलावा सत्र 2020-23 के रिजल्ट में भी कई छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग हैं। परीक्षा विभाग पहुंचने पर उन्हें बताया जाता है कि आईटी सेल से रिजल्ट नहीं आया है। कॉलेज भी छात्रों को विश्वविद्यालय ही भेज दे रहा है। नतीजतन छात्र खासे परेशान हैं।

परीक्षा विभाग के कर्मचारी परेशान, छात्र हलकान :

परीक्षा विभाग से जुड़े कर्मी ने बताया कि छात्रों की भीड़ से हमलोग परेशान हैं। छात्र रिजल्ट के लिए हंगामा कर रहे हैं। उधर, छात्रों का कहना है कि पीजी का भी पोर्टल खुलने वाला है। रिजल्ट ठीक नहीं होने से हम आवेदन भी नहीं कर सकते हैं। विवि की लापरवाही का खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now