बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU TDC Part 1 Exam : कल से भरा जाएगा स्नातक पार्ट-1 का परीक्षा फॉर्म, 11 अक्टूबर से होगी परीक्षा, यहाँ देखें गाइडलाइन

On: September 15, 2022 4:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC Part 1 Exam : बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक पार्ट-1 सत्र 2021-24 का परीक्षा फॉर्म 16 से 24 सितंबर तक भरा जाएगा। 11 अक्टूबर से पार्ट-1 की परीक्षा होगी। इसमें एक लाख 56 हजार छात्रों को परीक्षा देनी है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कहा

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वह पोर्टल से परीक्षा फॉर्म डाउनलोड करके छात्रों को दें।

परीक्षा के लिए करीब 40 केंद्र बनाए जा रहे

इसके बाद छात्र पूरी सावधानी से परीक्षा फॉर्म को देख लेंगे और कोई गलती होने पर कॉलेज में उसे जमा करेंगे। छात्र परीक्षा शुल्क की राशि जमा कर उसकी रसीद भी कॉलेज में ही जमा करेंगे। पार्ट-1 की परीक्षा के लिए करीब 40 केंद्र बनाए जा रहे हैं।

BRABU : बड़ी खबर! 27 सितंबर से शुरू होगी पीजी 2nd सेमेस्टर की परीक्षा, एग्जाम शेड्यूल और परीक्षा केंद्र जारी, यहां से जल्दी देखें…

छात्रों को परीक्षा प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया (“गाइडलाइन”) इस प्रकार करना है –

  1. पोर्टल से परीक्षा फॉर्म डाउनलोड कर सम्बन्धित छात्र को दिया जाएगा।
  2. छात्र अपने प्रपत्र को सावधानी पूर्वक जाँच कर लेंगे। किसी तरह के सुधार की जरुरत होने पर कलम से ही प्रपत्र पर सुधार कर अपना हस्ताक्षर कर प्रपत्र महाविद्यालय में जमा करेंगे।
  3. छात्र परीक्षा शुल्क जमा कर पावती रसीद महाविद्यालय में जमा करेंगे।
  4. महाविद्यालय छात्रों के परीक्षा प्रपत्र को UMIS पोर्टल पर अपलोड करेंगे। (अगर किसी प्रकार के सुधार की आवश्यकता है तो प्राचार्य/प्राचार्या सुधार कर UMIS पोर्टल पर अपलोड करेंगे )
  5. महाविद्यालय को अपने स्तर से छात्रों के लिए गए राशि एवं अल्फाबेट का कॉपी तीन सेट में विश्वविद्यालय में जमा करना है।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now