बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी के छात्रों को इस कारण से नहीं मिल रही स्कॉलरशिप, जाने पूरा मामला

On: October 10, 2021 8:13 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का पता मुजफ्फरपुर की जगह मुंगेर होने के कारण दो सत्र से छात्र स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. विवि की ओर से जिले से लेकर राज्य स्तर तक पता सुधारने का अनुरोध किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. यहां तक कि मिनिस्ट्री ऑफ मॉइनॉरिटी अफेयर्स (मोमा) को भी इमेल भेज कर पता सुधारने का अनुरोध किया गया है.

बिहार विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को पत्र भेज कर जल्द समाधान निकालने का अनुरोध किया है, ताकि छात्र-छात्राएं इस साल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकें. कहा है कि एनएसपी पर पिछले दो साल से बिहार विश्वविद्यालय का पता मुंगेर दिखा रहा है.

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना समेत विभिन्न योजनाओं के तहत छात्राओं के लिए ₹9.47 अरब रुपये की राशि जारी

सुधार का काम स्टेट नोडल ऑफिसर के यहां से होगा

इससे विश्वविद्यालय के छात्र स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. पिछले दिनों स्कॉलरशिप का काम करने के लिए अधिकृत सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर संजीव कुमार ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के साथ ही जिला नोडल ऑफिसर के यहां शिकायत की, तो कहा गया कि सुधार का काम स्टेट नोडल ऑफिसर के यहां से होगा.

दो सत्र से विवि के छात्र स्कॉलरशिप से वंचित रह गये हैं.

जब स्टेट नोडल ऑफिसर के यहां शिकायत की गयी, तो कहा गया कि यह काम दिल्ली से मोमा के द्वारा किया जायेगा. विश्वविद्यालय की ओर से कई इमेल भेज कर स्मरण कराया गया, लेकिन इस पर अब कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे दो सत्र से विवि के छात्र स्कॉलरशिप से वंचित रह गये हैं.

Post Matric Scholarship Bihar: ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ी, छात्र-छात्राएं यहाँ से करें अप्लाई

जिला से राज्य स्तर तक विवि प्रशासन की कोशिशें बेकारमोमा को भी इमेल से भेजा गया पत्र, नहीं हुई कोई कार्रवाई

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का पता मुजफ्फरपुर की जगह मुंगेर लिखा है

• दो सत्रों से छात्र स्कॉलरशिप के लिए नहीं कर पा रहे हैं आवेदन

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

BSEB Scholarship : इंटर पास छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अकाउंट में जल्द आएंगे 25-25 हजार रुपये, यहाँ जाने लेटेस्ट अपडेट

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य