BRABU Special Exam 2026: स्नातक (TDC) कोर्स पूरा होने के बाद भी हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU) प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थियों को एक और मौका देने का फैसला किया है, जो किसी कारणवश अपने परिणाम में सुधार नहीं कर पाए थे या किसी पार्ट में प्रमोट होने की वजह से डिग्री पूरी नहीं कर सके।
विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, स्नातक के पार्ट-1, पार्ट-2 और पार्ट-3 के लिए स्पेशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए होगी जिनका टीडीसी कोर्स समाप्त हो चुका है, लेकिन किसी एक या अधिक पार्ट में प्रमोशन या खराब परिणाम के कारण वे डिग्री प्राप्त नहीं कर पाए हैं।
बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!
Join WhatsApp – Click Here
Join Telegram Group – Click here
Facebook Group – Click Here
Follow On What’s App Channel – Click Here
किन छात्रों को मिलेगा लाभ
विश्वविद्यालय के इस फैसले से खास तौर पर 2019 या उसके बाद नामांकित छात्रों को फायदा मिलेगा। कई ऐसे विद्यार्थी हैं जो किसी एक पार्ट में पास होने के बावजूद दूसरे पार्ट में प्रमोट हो गए थे, जिसके कारण उनका स्नातक पूरा नहीं हो सका। अब स्पेशल परीक्षा के माध्यम से वे अपना परिणाम सुधार कर डिग्री हासिल कर सकेंगे।
पहली बार होगी पार्ट-3 की स्पेशल परीक्षा
विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, पहले पार्ट-1 और पार्ट-2 के लिए स्पेशल परीक्षा आयोजित की जा चुकी है, लेकिन पार्ट-3 के लिए यह पहली बार स्पेशल परीक्षा होगी। इससे उन छात्रों को भी मौका मिलेगा जिनका अंतिम वर्ष किसी कारण से क्लियर नहीं हो पाया था।
यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।
परीक्षा विभाग बना रहा गाइडलाइन
परीक्षा विभाग इस स्पेशल परीक्षा को लेकर गाइडलाइन और नियमावली तैयार कर रहा है। जल्द ही परीक्षा से जुड़ी तिथि, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे।
हजारों छात्रों की समस्या होगी दूर
विश्वविद्यालय के इस निर्णय से ऐसे हजारों छात्रों को राहत मिलेगी जो लंबे समय से अपनी डिग्री पूरी करने के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे थे। स्पेशल परीक्षा के माध्यम से उन्हें रिजल्ट सुधारने और स्नातक डिग्री प्राप्त करने का अंतिम अवसर मिलेगा।
उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।
बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!
Join WhatsApp – Click Here
Join Telegram Group – Click here
Facebook Group – Click Here
Follow On Google News – Click on Star 🌟






