BRABU PG First Merit List 2023 : पीजी की एक सीट पर इतने विद्यार्थियों की दावेदारी, विषयवार सीटों की संख्या जारी, यहां जाने कब जारी होगा मेरिट लिस्ट

BRABU PG First Merit List 2023 : बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी की एक सीट पर नामांकन के लिए दो विद्यार्थियों की दावेदारी है।

विवि प्रशासन ने गुरुवार को पीजी में दाखिले के लिए विषयवार सीटों की संख्या जारी की। पीजी की 11 हजार 346 सीटों के लिए कुल 22 हजार 831 आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन इतिहास विषय के लिए आए हैं।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

इतिहास विषय की 1176 सीटों पर नामांकन के लिए 3145 विद्यार्थियों ने आवेदन जमा किया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि विवि प्रशासन जल्द ही पीजी की मेरिट लिस्ट जारी करेगा।

बताया कि कोटिवार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बीआरएबीयू में भोजपुरी की 24 सीटें हैं। इनपर दाखिले के लिए 24 ही आवेदन आए हैं। भोजपुरी में इसी सत्र से पीजी की पढ़ाई शुरू हो रही है।

भोजपुरी में पीजी की पढ़ाई एलएस कॉलेज में होगी। वहीं, बांग्ला और परसियन विषय में सीटें अधिक हैं, लेकिन आवेदन काफी काम आए हैं। बांग्ला में 32 सीटों के लिए सात और परिसयन की 56 सीटों के लिए 12 आवेदन आए हैं। मैथिली की 80

सीटों के लिए 38 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में इन विषयों में आधे से अधिक सीटें खाली रह जाएंगी। मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए) के लिए 14 हजार 155 आवेदन आए हैं। एमएससी के लिए 6414 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

साइंस के चार विषयों में 1632 सीटें, आवेदन 4709 :

विज्ञान के चार विषयों, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी में 1632 सीटें हैं। इन विषयों में 4709 आवेदन आए हैं। ऐसे में साइंस के विषयों में 3077 विद्यार्थी दाखिले से वंचित हो जाएंगे। कॉमर्स में भी 1100 विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हो सकेगा। आर्ट्स के भी कई विषयों में विद्यार्थी दाखिले से वंचित रहेंगे।

पीजी में 2023-25 के लिए बढ़ाई गई चार हजार सीटें

बिहार विवि में पीजी के सत्र 2023-25 के लिए चार हजार सीटें बढ़ाई गई हैं। पिछली बार तक पीजी में सात हजार सीटें थीं। इस बार सात नए कालेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू होने के बाद चार हजार सीटें बढ़ा दी गई हैं। हालांकि, सीटें बढ़ाने के बाद भी आवेदन करने वाले आधे विद्यार्थियों का दाखिाल नहीं मिल सकेगा।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟